Header Ads

Breaking News

Nawada News : यज्ञ के धुएं से हमारा मन होता है पवित्र : डॉ अनुज


यज्ञ के धुएं से हमारा मन होता है पवित्र : डॉ अनुज

झरायन गांव के यज्ञ में शामिल होकर मंच का किया उद्घाटन

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा सदर प्रखंड के लोहरपुरा पंचायत अंतर्गत झरायण गांव में श्री राम मानस महायज्ञ सह श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे यज्ञ में शामिल होकर जिला के ख्याति प्राप्त शिक्षाविद एवं समाजसेवी तथा मॉडर्न समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने किया मंच का उद्घाटन। 


मिली जानकारी के अनुसार झरायण गांव में सात दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन आचार्य श्री पंकज शर्मा जी महाराज एवं श्री 1008 श्री सिद्ध बाबा बजरंग दास जी महाराज के संरक्षण में करवाया जा रहा है। मंगलवार की रात यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे डॉ अनुज को लोहरपुरा पंचायत की मुखिया श्रीमती प्रीति आदर्शी एवं आयोजकों के द्वारा राम नाम से अंकित अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


 पुनः सभी अतिथियों ने दीप प्रज्कज्वलित कर मंच का विधिवत् शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ अनुज ने अपने संबोधन में कहा कि यज्ञ एक ऐसा चीज है जिसके धुएं लगने से सारे पापों का नाश हो जाता है तथा पर्यावरण को भी शुद्ध करने में बहुत बड़ा योगदान है। 


इन्होंने यज्ञ को मूर्त रूप देने को लेकर महाराज जी एवं इलाके के तमाम लोगों को धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में यह भी कहा कि इस तरह के यज्ञ के आयोजन से हमारे मन के विकार दूर होते हैं एवं शांति की अनुभूति होती है। हम सबों को अपने आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य हेतु इस तरह के आयोजन कर उन्हें अपने धर्म से जोड़ने का प्रयास करें।


 दुनिया में हम अपने धर्म प्रभाव के कारण सबसे श्रेष्ठ माने जाते हैं। अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारी बनाएं। डॉ अनुज ने यज्ञ में आए सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम सभी धर्म के रास्ते पर चलने लगेंगे तो समाज की बुराई स्वत: समाप्त हो जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि बुराई का रास्ता छोड़कर अच्छाई पर चलें, तभी समाज और देश का भला होगा। 

 देखें वीडियो...!


इस अवसर पर मुखिया श्रीमती प्रीति आदर्शी, मनोज आदर्शी, यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष केदार महतो, सचिव बच्चन राजवंशी ,उपसचिव पंकज कुमार ,कोषाध्यक्ष अनुज राजवंशी ,व्यास प्रसाद, रविंद्र महतो सन्नी कुमार ,अर्जुन महतो, रामबली सिंह ,रणवीर सिंह, सिद्धेश्वर मिस्त्री, चंदन राज ,जितेंद्र राज ,विवेकानंद, धीरज कुमार, उदय कुमार ,मनीष कुमार, अजय सिंह, सुनील प्रसाद देवनंदन प्रसाद सहित हजारों की संख्या में सनातनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments