Political News : कांग्रेस का हर घर तिरंगा अभियान शुरू, जिले के कई हिस्सों में एक साथ कार्यकर्ताओं ने घरों में लगाया तिरंगा
कांग्रेस का हर घर तिरंगा अभियान शुरू, जिले के कई हिस्सों में एक साथ कार्यकर्ताओं ने घरों में लगाया तिरंगा
नवादा लाइव नेटवर्क।
नवादा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार 27 अप्रैल से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ़ मंटन सिंह और अभियान के जिला प्रभारी अश्विनी कुमार इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें अभियान की सफलता को लेकर रूप रेखा तय की गई।
पार्टी कार्यकर्ताओं जागेश्वर पासवान, मनीष सिंह, गायत्री देवी, गौतम यादव, राकेश पासवान द्वारा नगर के पोस्टमार्टम रोड, वीआईपी कॉलोनी मे पार्टी का झंडा घरों मे लगाया गया। महासचिव राजेश कुमार द्वारा अकौना में तिरंगा लगाने का अभियान चलाया गया। गोंदपुर में अब्दुला आजम द्वारा एवं भदौनी में जमाल हैदर ने अभियान का नेतृत्व किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ़ मंटन सिंह एवं प्रभारी अश्विनी कुमार ने संयुक्त रूप से राहुल गांधी का पैगाम घर घर तक पहुंचाने का काम किया। कहा गया कि भाजपा सरकार गत 11 वर्षो से विकास का काम किया ही नहीं है। युवाओं क़ो रोजगार प्रदान नहीं किया गया। किसानो क़ो अच्छी फसल का लाभ नहीं मिला। नवादा नगर और नवादा प्रखंड के झंडा प्रभारी एजाज अली मुन्ना और राजेश यादव इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते दिखे।
पार्टी नेता जागेश्वर पासवान, गोरेलाल सिंह, मनीष कुमार इंटक सेल अध्यक्ष, अरुण कुमार अध्यक्ष इंटक सेल नालंदा, श्याम सुंदर कुशवाहा, रामरतन गिरी अध्यक्ष रजौली, सकलदेव सिंह अध्यक्ष कशीचक, कृष्ण कुमार सिंह, अध्यक्ष नरहट, ओमप्रकाश, अध्यक्ष गोविन्दपुर, चंद्रभूषन सिंह अध्यक्ष कौआकोल, अंजनी कुमार उर्फ़ पप्पू, अख़लाकूर रहमान, रजनीकांत दीक्षित, घनश्याम सिंह, गणेश सिंह, कुंदन दीप, फकरूउद्दीन अली अहमद, इमरान खान, राकेश कुमार, नवलेश सिंह, गौतम यादव, रामकुमार प्रसाद यादव, जमाल हैदर, अखिलेश सिंह, साकिर खान, मो. सुल्तान अंसारी, चाणक्य राहुल, रामाशीष सिंह, उमेश सिंह, अजित कुमार, मुकेश कुमार, इस्तियाकउद्दीन, सुमईया अहमद, अब्दुल कादिर कोसी, दीपक सिंह, डॉ शैलेन्द्र इत्यादि लोगों ने अभियान को सफल बनाने में लगे रहे।
No comments