Header Ads

Breaking News

Crime News : भूमि विवाद में चली गोलियां, जमकर हुआ पथराव, 8 गिरफ्तार, 4 रायफल, एक रिवॉल्वर, 109 राउंड कारतूस जब्त, मोकामा के अरविंद पहलवान सहित 2 जख्मी


भूमि विवाद में चली गोलियां, जमकर हुआ पथराव, 8 गिरफ्तार, 4 रायफल, एक रिवॉल्वर, 109 राउंड कारतूस जब्त, मोकामा के अरविंद पहलवान सहित 2 जख्मी

नवादा लाइव नेटवर्क।

 नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पंडपा गांव में बुधवार की दोपहर को भूमि विवाद में जमकर पथराव और गोलीबारी हुई। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। जबकि पथराव में कई लोग चोटिल हुए।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से चार राइफल, एक रिवाल्वर सहित राइफल का 94 व रिवाल्वर का 15 कारतूस बरामद किया गया है। घटना के पीछे भूमि का विवाद बताया गया है। मौके से पुलिस ने तीन वाहन जिसमें एक फार्च्यूनर, एक थार जिप के अलावा टाटा पंच को जब्त किया।

सुनिए SDPO का बयान...!


थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया गिरफ्तार आरोपितों में आरा जिले का एक, नालंदा जिले का एक, डुमरांव के दो, पालीगंज के दो, शेखपुरा एक के अलावा नौबतपुर के एक शामिल हैं। 

इस घटना में दोनों पक्षों के बीच हुई रोड़ेबाजी में दो लोग जख्मी हुए हैं। एक पक्ष के पंडपा निवासी अर्जुन रविदास व दूसरे पक्ष के पटना जिले के बाढ़ थाना के नदवां निवासी अरविन्द सिंह उर्फ अरविन्द पहलवान बताए जा रहे हैं। दोनों को इलाज के लिए सामुदाययिक स्वास्थ्य केंद नारदीगंज में भर्ती कराया गया है। जहां कार्यरत चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। 


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में एसडीओ अखिलेश कुमार, सदर एसडीपीओ हुलास कुमार, हिसुआ इंस्पेक्टर रंजन कुमार के अलावा सीओ रईस आलम समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। और मामले की जांच पड़ताल की।

कहा गया पटना जिले के नदवां निवासी अरविन्द सिंह उर्फ अरविन्द पहलवान अपने सहयोगियों के साथ हरवे_हथियार से लैस होकर पंडपा गांव में खरीदी गई भूमि पर गेट लगाने के लिए आये थे।


तभी पंडपा गांव के अनुसूचित परिवारों ने विरोध कर दिया।अनुसूचित परिवारों का कहना था कि इस भूमि का हमलोगों को वासिगत पर्चा मिला हुआ है। 

वही अरविन्द सिंह का कहना था कि हमारी खरीद की गई भूमि है। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी हो गईं, जिसमे दो लोग जख्मी हो गये। उसके बाद आसमानी फायरिंग कर दशहत फैलाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद गांव के लोग दशहत में है। बहरहाल मामला जो भी वह जांच का विषय है।


कहते हैं अधिकारी

 दोपहर एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि हरवे हथियार के साथ कुछ लोग पंडपा पहुंचे हैं। आठ राउंड फायरिंग की गई है। आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। चार राइफल व एक रिवाल्वर के अलावा राइफल का  94 गोली थ्री फिफ्टन और रिवाल्वर का 15 गोली को जब्त किया गया है।

मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। पंडपा गांव में एक भूखंड है,जो रैयती है। जिसपर पंडपा गांव के कुछ अनुसूचित परिवार बसे हुए हैं, जिनके पास वासिगत पर्चा भी है। सीओ ने कहा है कि यह भूमि रैयती है। अनुसूचित परिवार का भूमि का दाखिल_खारिज नहीं हुआ है। 

हुलास कुमार, एसडीपीओ सदर_1 

No comments