Header Ads

Breaking News

Nawada News : जन जागृति फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन, संयोजक डॉ अनुज सिंह ने काटा फीता


जन जागृति फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन, संयोजक डॉ अनुज सिंह ने काटा फीता

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा के न्यू एरिया, कृष्णापुरी मोहल्ले में जन जागृति फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया। ज्ञात हो कि यह कार्यालय आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर खोला गया है। कार्यालय का उद्घाटन जिला के प्रख्यात शिक्षाविद ,समाजसेवी सह जन जागृति फाउंडेशन के संयोजक डॉ अनुज सिंह ने फीता काटकर किया।


 उद्घाटन के पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। उद्घाटन के बाद सभी कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटी गई। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ अनुज सिंह ने कहा कि यह प्रधान कार्यालय आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान के लिए बनाया गया है ,ताकि अधिक से अधिक जनता जनार्दन को फाउंडेशन से जोड़ा जाए और जागरूक किया जाए।


पिछले चार-पांच से महीनों से फाउंडेशन के द्वारा लोगों के बीच घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। किसी भी संस्था को चलाने के लिए सजग कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है। खास करके चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यक्ति विशेष नहीं कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही चुनाव लड़े जाते हैं। 


नवादा में जन जागृति फाउंडेशन की जीत के लिए कार्य करना है। आज से चुनावी समर शुरू हो गया है ,सभी कार्यकर्ता उसके लिए कमर कस लें। डॉ अनुज ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करने की बात कही। 


उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोजपा लोगों ने कहा कि नवादा के विकास को लेकर जन जागृति फाउंडेशन के द्वारा लोगों को जागरूक करने का अत्यंत सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिसका असर आने वाला विधानसभा चुनाव में अनुकूल होगा। 


मौके पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मॉडर्न शैक्षिक समूह के सचिव डॉ शैलेश कुमार, समाजसेवी अनिल सिंह, ओड़ो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी डॉ संजय कुमार, संजय कुमार सिंह लक्ष्मी पूजा समिति अध्यक्ष ओड़ो, महेश कुमार पूर्व मुखिया पचाढ़ा पंचायत, रविंद्र सिंह पूर्व मुखिया कोसला पंचायत, विनोद कुमार सिंह पूर्व मुखिया ओरैना, उमेश कुमार सिंह पूर्व पैक्स अध्यक्ष भदोखरा, गोरेलाल सिंह समाय, मुकेश सिंह केना, देवराज पासवान सरपंच पटवासराय, शफीर खान भदौनी, फैयाज अहमद उर्फ प्यारे जी, अनीश खान, मो सलीम, प्रमोद कुमार पसई, रामपदारथ सिंह, राजेश कुमार, पूर्व प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में अनुज सिंह समर्थक उपस्थित रहे।










No comments