Political News : बिहार के छात्र और नौजवानों को ठग रही डबल इंजन की सरकार : रागिनी नायक
बिहार के छात्र और नौजवानों को ठग रही डबल इंजन की सरकार : रागिनी नायक
नवादा नगर भवन में आयोजित हुआ कांग्रेस का "शिक्षा न्याय संवाद" कार्यक्रम
नवादा लाइव नेटवर्क।
बिहार कांग्रेस द्वारा गुरुवार को पूरे बिहार में शिक्षा न्याय संवाद का आयोजन किया। इस सिलसिले में नवादा टाउन हॉल में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव के नेतृत्व में "शिक्षा न्याय संवाद" का आयोजन किया गया। इसके पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक सहित मंच पर मौजूद प्रदेश के नेताओं का फूल_माला से भव्य स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मनटन, इंटक जिलाध्यक्ष मनीष सिंह राजपूत और NSUI के राहुल राय, गौतम यादव, आदित्य यादव, राहुल कुमार, सचिन यादव, विशाल कुमार, ब्रजेश राय, विकाश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि बिहार शिक्षा का एक बड़ा हब रहा है, परंतु वर्तमान समय में बिहार के डबल इंजन की सरकार छात्र नौजवानों को ठगने का काम कर रही है। बिहार में अब कोई भी ऐसा एग्जाम नहीं है जो बिना पेपरलीक के पूरा हो रहा है। बिहार के छात्र वर्तमान सरकार से त्रस्त होकर अब एक नए विकल्प ढूंढ रही है।
NSUI के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि बिहार पहले शिक्षा की राजधानी हुआ करती थी, लेकिन अब पेपरलीक की राजधानी बन चुकी है। वर्तमान सरकार युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के नाम पर युवाओं को आर्थिक बोझ के तले दवा रही है। छात्रों के पास डिग्री के बावजूद बेरोजगारी का ठप्पा लगा हुआ है। वर्तमान सरकार से छात्र नौजवान त्रस्त हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में ये छात्र नौजवान कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए देख रही है।
बता दें कि इस आयोजन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद बिहार के दरभंगा पहुंचे थे। कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता बिहार के अलग_अलग जिलों में इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए इस बार कांग्रेस काफी जोर लगा रही है। खुद राहुल गांधी 5 महीने में चार बार बिहार पहुंच चुके हैं। कन्हैया कुमार की पलायन रोको_नौकरी दो पदयात्रा में राहुल गांधी शामिल होने बेगूसराय पहुंचे थे। पिछले कुछ महीने से बिहार कांग्रेस का अलग ही तेवर में दिख रही है।
No comments