Header Ads

Breaking News

Nawada News : एम.आर.सी. परियोजना का दो दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

 


एम.आर.सी. परियोजना का दो दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

नवादा लाइव नेटवर्क।

पीसीआई की वित्तीय सहायता से ग्राम निर्माण मंडल द्वारा संचालित एम.आर.सी. परियोजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण ग्राम निर्माण मंडल के जिला पलायन स्रोत केंद्र कार्यालय, नवादा में आयोजित किया गया था।

इस प्रशिक्षण में परियोजना से जुड़े सभी 14 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को परियोजना के उद्देश्य, लक्ष्य, भूमिका और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी देना था, जिससे वे अपनी भूमिकाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें और परियोजना को प्रभावशाली रूप से आगे बढ़ा सकें।


ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पीसीआई की आर्थिक सहायता से नवादा जिले में एम.आर.सी. परियोजना संचालित की जा रही है। यह परियोजना जिले के चार प्रखंडों – नवादा सदर, रजौली, नारदीगंज और हिसुआ में क्रियान्वित हो रही है।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य प्रवासी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि उनका आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके। इसके अंतर्गत प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी व सहायता प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।


प्रशिक्षण में जन साहस संस्था के क्वालिटी एंड डेवलपमेंट विभाग से श्री सोनू कुमार ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई और कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक ज्ञान व मार्गदर्शन प्रदान किया।

आपात स्थितियों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-120-11211 जारी किया गया है। यह मजदूर हेल्पलाइन सेवा चौबीसों घंटे (24×7) निशुल्क उपलब्ध है, जिसके माध्यम से मजदूर और उनके परिवार आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 







No comments