Header Ads

Breaking News

Nawada News: पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व सीएम

नवादा लाइव नेटवर्क।

 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को पकरीबरावां के कचना मोड़ एवं रोहुआ स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जमुई से लौटने के क्रम में श्रीमांझी कचना मोड़ एवं रोहुआ में रुके थे।

उन्होंने माल्यार्पण के बाद बाबा साहेब को नमन किया। लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने को कहा। इस मौके पर दर्जनों मांझी समर्थक मौजूद थे।

बताया गाय कि पार्टी के जमुई जिले के सिकन्दरा विधायक प्रफुल मांझी के साथ लछुआड़ में पूर्व मुख्यमंत्री का प्रोग्राम था। वहां से गया लौटने के क्रम में पकरीबरावां में रुके और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ता पहले से ही तैयारी कर रखे थे। 



इसके बाद गया चले गए

No comments