Header Ads

Breaking News

Nawada News : पूर्व जिप अध्यक्ष पिंकी भारती खुश हैं, नवादा जिला परिषद को मिला है डीडीयूपीएसपी पुरस्कार

डीएम-डीडीसी के साथ पिंकी भारती (फाइल फोटो)        

 

पूर्व जिप अध्यक्ष पिंकी भारती खुश हैं, नवादा जिला परिषद को मिला है डीडीयूपीएसपी पुरस्कार 

नवादा लाइव नेटवर्क। 

वित्तीय वर्ष 2020-21 में दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार (डी.डी.यू.पी.एस.पी.) के लिए नवादा जिला परिषद का चयन किया गया है। चयन पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि जिलाधिकारी यशपाल मीणा और तत्कालीन डीडीसी वैभव चौधरी के विशेष सहयोग से हमने यह उपलब्धि प्राप्त की थी। 

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस-2022 के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के हाथों नवादा को प्राप्त होने वाला यह सम्मान नवादा जिला परिषद और नवादावसिओं के लिए गर्व की बात है। 

बता दें कि दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार (डी.डी.यू.पी.एस.पी.) यह पुरस्कार सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए प्रत्येक स्तर पर पंचायती राज संस्थानों द्वारा किए गए अच्छे कार्य की मान्यता के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतों (जिला, मध्यवर्ती और ग्राम पंचायत) को दिया जाता है। 

पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस वर्ष 2010 में मनाया गया था। तब से भारत में प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।

No comments