Header Ads

Breaking News

Breaking News : नवादा के अलाेक रंजन को यूपीएससी सिविल सर्विसेज में 346 वां रैंक

 



नवादा  के अलाेक रंजन को यूपीएससी सिविल सर्विसेज में 346 वां रैंक 

नवादा लाइव नेटवर्क। 


नवादा जिले के रोह प्रखंड के गोरीहारी गांव के युवक आलोक रंजन ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा 2022 में सफलता पाकर जिले का नाम रोशन किया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में आलोक ने परचम लहराया है। इन्हें 346वां रैंक मिला है। शिक्षक मां-पिता के संतान की इस सफलता से घर परिवार व नाते रिश्तेदार ही नहीं बल्कि जिले के लोग खुश है। बताया गया कि आलोक के पिता नरेश यादव अकबरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय नवाबगंज और मां सुशीला देवी रोह प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कनौलिया में शिक्षक हैं। 

बताया गया कि आलोक की प्रारंभिक पढ़ाई पांचवी तक गांव के स्कूल से हुई। बाद में छठी से आठवीं तक की पढ़ाई ज्ञान भारती स्कूल नवादा और 10 वीं तक की पढ़ाई जीवन दीप पब्लिक स्कूल नवादा में की। सीबीएसई बोर्ड से 10वीं पास करने के बाद कोटा चले गए। वहीं से 12 वीं की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली चले गए। वहां से बीटेक की डिग्री ली। इसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारियों में जुट गए। सातवें प्रयास में यह सफलता मिली। 


इस वर्ष सिविल सेवा की परीक्षा में यूपी के बिजनौर की श्रुति शर्मा टॉपर रही हैं। टॉप थ्री में महिलाओं का कब्जा रहा। श्रुति शर्मा के अलावा सेकेंड टॉपर अंकिता अग्रवाल और थर्ड टॉपर गामिनी सिंगला रही। टॉपर श्रुति सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली और जेएनयू से पढ़ाई की है। इनका मुख्य विषय इतिहास था। टाॅप टेन में प्रथम चार लड़कियां रही। पांचवें स्थान पर उत्कर्ष द्ववेदी रहे। वैसे टॉप 10 में लड़के-लड़कियों की भागीदारी आधी-आधी यानि 5-5 की रही। 




No comments