Header Ads

Breaking News

Nawada News : जिला कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव शुरू, निर्वाची पदाधिकारी ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक

 

जिला कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव शुरू, निर्वाची पदाधिकारी ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक


नवादा लाइव नेटवर्क।


जिला कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव शुरू हो गया है। चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी नेतृत्व द्वारा नियुक्त जिला निर्वाची पदाधिकारी (डीआरओ) सोमवार 30 मई को नवादा पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर विचार विमर्श किया। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय मैं आयोजित बैठक में हिसुआ से पार्टी विधायक नीतृ सिंह भी शामिल हुई।

बता दें कि संगठनात्मक चुनाव के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव अनूप पाठक को नवादा का जिला निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। नवादा पहुंचे श्रीपाठक का कार्यकर्ताओं  ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक नीतू सिंह ने डीआरओ अनूप पाठक को शॉल एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी 137 वर्ष की सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सबकी सुनती है और देश हित में बड़ा निर्णय लेकर बेहतर समाज का निर्माण करती है। मुख्य अतिथि डीआरओ श्रभ्पाठक ने कहा कि हम लोगों को इमानदारी के साथ पार्टी के लिए निरंतर कार्य करते रहना है। पार्टी आलाकमान हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ देने को तैयार हैं। विधायक नीतू ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटजाके साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान, पूर्व अध्यक्ष रामनरेश सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, अरुण कुमार, श्यामसुंदर कुशवाहा, महेश सिंह, मनीष कुमार, बेदामी देवी, रजनीकांत दीक्षित, अभिमन्यु सिंह डॉक्टर संजय कुमार, अंजनी कुमार, नवीन कुमार पासवान, गुड्डी कुमारी, बिंदु कुमारी, गायत्री देवी, रामकुमार प्रसाद यादव, विनय कुमार, एजाज अली मुन्ना, राजीव खान, शशिकांत सिंह अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।




No comments