Header Ads

Breaking News

Nawada News : संत महर्षि मेंही जी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा आयोजित, उपदेशों को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प

संत महर्षि मेंही जी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा आयोजित, उपदेशों को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प


नवादा लाइव नेटवर्क। 


सन्तमत के प्रणेता 108 श्री महर्षि मेंही जी महाराज की 138वी जयंती पर रविवार को मनाई गई। इस पावन मौके पर नवादा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर नगर परिक्रमा की गई।जिसमें बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमियों ने हिस्सा लिया और उनके उपदेशों को जन- जन तक पहुंचा कर परम कल्याण की भावना जगाने का संकल्प लिया।

 शोभायात्रा रामनगर महर्षि मेंही आश्रम से निकलकर नवादा नगर के विभिन्न सड़कों पर घूमते हुए वापस सत्संग आश्रम पहुंचा। जहां सत्संग का भी आयोजन किया गया। सत्संगी कृष्ण कुमार वर्मा, पत्रकार डॉ. साकेत बिहारी, रविंद्र कुमार, गनौरी पंडित, नवल कुमार, गोविंद प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, जयनंदन कुमार सहित दर्जनों सत्संग प्रेमियों ने महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के उपदेशों का बखान करते हुए जीवन में गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। 

 


सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा कि गुरु के बिना जीवन में सद्गति नहीं हो सकती। गुरु के उपदेशों को आत्मसात कर दृढ़ ध्यानाभ्यास ही मुक्ति का मार्ग प्रसस्थ कर सकता है। 21वीं सदी के महान संत हमारे सद्गुरु महाराज महर्षि मेंही जी महाराज के उपदेश इतने प्रसांगिक है कि लाखों श्रद्धालु अपने परम कल्याण के लिए साधना व ध्यान में जुटे हैं। पत्रकार डॉ साकेत ने सद्गुरु महर्षि मेंही जी महाराज के आशीर्वाद से जीवन में घटे कई चमत्कारिक घटनाओं का वर्णन करते हुए अपने गुरु के उपदेशों उनके परम् सत्ता के ताकत का वर्णन किया। 


समारोह में जुटे नर नारियों ने "जब तक सूरज चांद रहेगा ,गुरु महाराज तेरा नाम रहेगा" के गगनभेदी जयघोष के साथ उनके उपदेशों को जन -जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रवचन कर्ताओं ने कहा कि संत सदगुरु महाराज के बताए रास्ते पर चलने से इंसान खुद भी ईश्वर स्वरूप बनकर परम कल्याण को प्राप्त कर लेता है, नहीं तो 84 लाख ज्योनियों में भटक कर सदा दुख पाता है। 

 


दूसरी ओर नवादा जिले के धनामा संतसेवी ध्यान योग आश्रम में व्यवस्थापक स्वामी शांतानंद जी महाराज के सौजन्य से भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। यहां भंडारा के साथ ही सत्संग समारोह का भी आयोजन हुआ। संतमत आश्रम कैथीर, एकतारा ,ककोलत सहित विभिन्न स्थानों पर रविवार को संत सद्गुरु महर्षि मेंही जी महाराज की 138 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकालकर संतमत के उद्देश्यों को जन- जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया।


No comments