Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा में जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाली आभार यात्रा, सीएम नीतीश को कहा थैंक्यू

  


नवादा में जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाली आभार यात्रा, सीएम नीतीश को कहा थैंक्यू


नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आभार यात्रा निकाला। जातीय जनगणना की स्वीकृति के लिए इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यकर्ताओं ने थैंक्यू कहा। महात्मा फूले समता परिषद के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल थे।


जदयू जिलाध्यक्ष सलमान रागिब के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नवादा नगर की सड़कों पर पदयात्रा निकाल जातीय जनगणना के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और आभार जताया।


इस कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सलमान रागिब, पूर्व विधायक प्रदीप महतो, महात्मा फूले समता परिषद के नवादा जिला प्रभारी और जदयू के प्रदेश महासचिव राम कुमार मेहता, महिला सेल की जिलाध्यक्ष अफ़रोज़ा खातून, पार्टी नेता बिनय यादव, सुनीता यादव, जय शंकर चंद्रवंशी, अनवर भट्ट, अरुंजय मेहता आदि शामिल थे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना का निर्णय लेकर ऐतिहासिक काम किया है। इस गणना से राज्य के लोगों को फायदा होगा। गरीब लोगों की पहचान होगी। उनके विकास के लिए सरकार को  प्राथमिकता तय करने में आसानी होगी। 

पूर्व विधायक प्रदीप महतो ने कहा कि बिहार की धरती से ऐतिहासिक काम होने जा रहा है।  1931 यानी अंग्रेजी हुकूमत के बाद पहली बार बिहार में जातीय जनगणना होगी। इसका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा।

 आभार यात्रा के दौरान कार्यकर्तओं ने जमकर नारेबाजी की। नगर भ्रमण करते हुए कार्यकर्ता प्रजातंत्र चौक तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया।



No comments