Header Ads

Breaking News

Political News : केंद्रीय मंत्री ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ली क्लास, दिए जरूरी टिप्स

  


केंद्रीय मंत्री ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ली क्लास, दिए जरूरी टिप्स

नवादा लाइव नेटवर्क।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर 3 दिवसीय दौरे पर नवादा पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे ने दूसरे दिन गुरुवार को परिसदन में परिचयात्मक बैठक को संबोधित किया। युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष रवि राज की अध्यक्षता में सभी ज़िला पदाधिकारी ने युवा मोर्चा द्वारा अब तक के किए गए कार्यक्रम एवं संगठन से संबंधित जानकारी मंत्री को दिया।

  मंत्री ने अगले प्रवास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं युवा मोर्चा के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा मोर्चा का कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र के पांच नए कार्यकर्ताओं को जोड़े।

 महाराष्ट्र में युवा मोर्चा के कार्यकलापों के तर्ज़ पर “डब्बा पार्टी” का आयोजन किसी सुदूरवर्ती गांव में करने का निर्देश दिया। 

इस बैठक में लोकसभा संयोजक सह हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह, मुंगेर विधायक प्रणव यादव, वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, लोकसभा प्रभारी ई रविशंकर, हिसुआ विधानसभा प्रभारी प्रवीण यादव, भाजपा ज़िलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, भाजयुमो ज़िलाउपाध्यक्ष रविशंकर कुमार, तरुण कुमार, मुकेश राज, शिव यादव, भाजयुमो ज़िला महामंत्री राहुल कुमार, भाजयुमो ज़िला मंत्री बिपुल कुमार, भाजयुमो ज़िला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार सूरज, भाजयुमो नवादा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन, रौशन कुमार, ज्ञान प्रकाश, सौरभ कुमार, राज सिंघानिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।






No comments