Header Ads

Breaking News

Nawada News : मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किसान कांग्रेस का जनचेतना मार्च आयोजित, कृषि के मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा

 


मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किसान कांग्रेस का जनचेतना मार्च आयोजित, कृषि के मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा

नवादा लाइव नेटवर्क।

 नवादा जिला किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर जन चेतना मार्च का आयोजन किया। नगर के कन्हाई लाल साहू उच्च विद्यालय से प्रजातंत्र चौक तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर सरकार को घेरा।

 अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक एवं बिहार प्रभारी राजकुमार शर्मा ने चेतना मार्च के दौरान कहा कि यह बिहार में राजनीतिक बदलाव के लिए पुनर्जागरण कार्यक्रम है। बिहार में लंबे समय से बंद पड़े तमाम कृषि उद्योगों- चीनी मिल, जूट मिल, चमड़ा मिल, कपड़ा मिल, सिल्क उद्योग के साथ कुटीर एवं लघु उद्योगों को पुनर्जीवित करने तक चरणबद्ध आंदोलन बिहार के सभी जिलों में जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि बिहार में पलायन प्रमुख मुद्दा है। लोगों को परिवार और बच्चों के लिए दो जून की रोटी का जुगाड़ करने के लिए दूसरे प्रदेश को जान पड़ता है। रोजगार-नौकरी के अवसर के लिए बिहार में कृषि आधारित उद्योग को चालू करना जरूरी है। इसके बगैर बिहार में बेरोजगारी नहीं दूर हो सकती है। 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश कुमार, प्रदेश संयोजक महेश कुमार सिंह उर्फ मुखिया जी, प्रदेश सचिव अर्जुन मांझी, जिलाध्यक्ष बांके बिहारी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी बढ़ी है। 

देखें वीडियो:-



इन्होंने, अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। कहा कि बिहार के किसानों का तभी भला होगा जब अपर सकरी जलाशय परियोजना का काम होगा। वारसलीगंज चीनी मिल को फिर से चालू करना होगा। किसानों को एमएसपी का कानूनी गारंटी देने के साथ बिहार में सूखाग्रस्त अकाल ग्रस्त आपदा घोषित करते हुए किसानों को उचित मुआवजा, संपूर्ण कर्ज माफी के साथ सिंचाई के लिए 10 घंटे मुफ्त में बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई। 

चेतना मार्च में भाग लेते हुए सैकड़ों किसान साथियों, महिला किसान कांग्रेस की सबो देवी ने बिहार के डबल इंजन सरकार को किसान मजदूर गरीब विरोधी सरकार बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय पदाधिकारी विजय कुमार, महिला विंग की जिलाध्यक्ष मीना देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष जमाल हैदर, पंकज कुमार, फकरू अली अहमद ,अखिलेश सिंह, मोहम्मद अजमत खान ,इमरान फरहत, दीपक कुमार, नंदलाल चौधरी, रंजीत मनी ,शंकर कुमार, मनजीत कुमा, मनोज देवी ,फूला देवी, उषा देवी ,कौशल्या देवी ,सुनीता देवी, रूबी देवी आदि शामिल रहे।





No comments