Header Ads

Breaking News

Breaking News : चार बच्चों की मां के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पति का सर फोड़ा, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती

  


चार बच्चों की मां के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पति का सर फोड़ा, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। चार बच्चों की मां को हवएस का शिकार बनाया गया। विरोध करने पर महिला के पति का सिर फोड़ दिया गया। आरोप पड़ोस के दो युवकों पर है।

बताया जाता है कि महिला अपने घर में अकेली थी। इसी का नाजायज फायदा आरोपित युवकों ने उठाया। घर के अंदर प्रवेश कर दोनों युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में पति के लौटने पर पत्नी ने आपबीती सुनाई। तब पति आरोपितों के घर शिकायत करने गए। जहां आरोपित युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दिया। मारपीट में उनका सर फट गया। पीड़ित दंपती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

आरोपितों मे गांव का सन्नी कुमार और चंदन कुमार बताया जाता है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। कहा कि पीड़िता महिला थाना गई होगी। महिला थाना को कॉल करने पर कॉल रिसीव ही नहीं किया गया। संभव है कि सदर अस्पताल में फर्द बयान दर्ज होने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़े। 















No comments