Header Ads

Breaking News

Nawada News : शिक्षक नेता चंदेश्वर प्रसाद का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर, माध्यमिक शिक्षक संघ के थे जिला सचिव

  


शिक्षक नेता चंदेश्वर प्रसाद का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर, माध्यमिक शिक्षक संघ के थे जिला सचिव

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव चंदेश्वर प्रसाद का निधन हो गया। मंगलवार की सुबह उन्होंने नवादा नगर के गोंदापुर मोहल्ला स्थित आवास पर अंतिम सांसें लीं। निधन पर शिक्षा जगत में शोक की लहर कायम हो गई।


 शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि, समाज के बुद्धिवजीवियों और गणमान्य लोगों ने उनके घर पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बाद में शव माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यालय लाया गया। जहां उन्हें संघ का झंडा समर्पित कर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह, संघ नेता यमुना प्रसाद, शिव कुमार प्रसाद, डा राजेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव बीके सिंह, गंगा रानी कॉलेज के प्राचार्य सुनील चौधरी आदि मौजूद थे। 


दूसरी ओर समाजसेवी अजय कुशवाहा ने भी दिवंगत शिक्षक नेता को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि स्व प्रसाद हिसुआ प्रखंड के धुरिहार गांव के मूल निवासी थे। 10 वर्षों से जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव थे। इंटर स्कूल तुंगी से प्रभारी प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत हुए थे। अंग्रेजी के विद्वान शिक्षक थे। उच्च विद्यालय सिसवां में भी लंबे समय तक अपनी सेवा दिए थे। उनकी आयु करीब 80 वर्ष थी।















No comments