Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा में उप मुखिया के पति की पीट पीटकर हत्या, पूर्व मुखिया पर आरोप, घटना के पीछे पंचायत चुनाव का रंजिश



 नवादा में उप मुखिया के पति की पीट पीटकर हत्या, पूर्व मुखिया पर आरोप, घटना के पीछे पंचायत चुनाव का रंजिश  

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में बड़ी घटना हुई है। वहां मंगलवार 23 अगस्त की दोपहर कोनन्दपुर पंचायत की उप मुखिया शीला देवी के पति विपिन कुमार उर्फ टीपी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पंचायत के बढ़ौना गांव में वारदात को अंजाम दिया गया। 

उपमुखिया पति को पीट- पीटकर अधमरा कर दिया गया था। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। एसडीओपी पकरीबरावां मुकेश कुमार साहा ने कहा कि हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पंचायत के पूर्व मुखिया वी उनके गुर्गों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है।

 मृतक के परिजनों ने बताया कि विपिन पकरीबरावां बाजार से अपने गांव बढ़ौना लौट रहे थे। गांव के पास ही पूर्व से घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें पीट- पीटकर अधमरा कर दिया गया। खून से लथपथ विपिन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया। 


इस बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर थानाध्यक्ष शिशुपाल ने घटना के बारे में जानकारी ली।

 बताया जाता है कि पटना जाने के क्रम में पावापुरी के पास उनकी मौत हुई। परिवार वालों ने बताया कि पंचायत चुनाव की रंजिश के कारण हत्या की गई। पूर्व मुखिया राजेश कुमार उर्फ बब्लू महतो एवं उसके गुर्गों पर हत्या का आरोप लगाया है।

 परिवार वालों का कहना है कि पंचायत चुनाव में मृतक ने वर्तमान मुखिया रंजीत कुमार सिन्हा उर्फ गोल्डन के पक्ष में काम किया था। चुनाव में मिली हार से खार खाए पूर्व मुखिया ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

 घटना के बाद से पंचायत क्षेत्र में तनाव और दहशत कायम हो गया है। वहीं मृतक के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक और आरोपित एक ही गांव बढ़ौना के निवासी बताए गए हैं। जबकि वर्तमान मुखिया उसरी गांव के निवासी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बढ़ौना गांव जदयू नेता और पूर्व विधायक प्रदीप महतो का गांव है।















No comments