Header Ads

Breaking News

Political News : मुकेश विद्यार्थी बने जदयू बिहार प्रदेश के महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी

   


मुकेश विद्यार्थी बने जदयू बिहार प्रदेश के महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिला जदयू के युवा चेहरे मुकेश विद्यार्थी को पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें इस पद पर नामित किया है। मनोयन पर जिला जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। 

श्रीविद्यार्थी पूर्व में भी इस पद को संभाल चुके हैं। भाकपा माले की छात्र इकाई आइसा और युवा इकाई इन्नौस से लंबे समय तक जिला से लेकर राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके मुकेश विद्यार्थी बाद के दिनों में जेडीयू में शामिल हो गए थे। 

पार्टी ने उन्हें महासचिव बनाकर कई जिम्मेवारियां दी थी। साल 2010 के बाद कई जिले और लोकसभा के प्रभारी, जिला संगठन की जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। 

महासचिव मनोनयन पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के भोरसे पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। अपने मनोनयन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, एमएलसी और पूर्व मंत्री नीरज कुमार के प्रति आभार जताया है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में ही रहे विकास के कार्यों को आम जनता के बीच पहुंचाने का काम करूंगा। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए हर संभव काम किया जाएगा।















No comments