Header Ads

Breaking News

Breaking News : कौआकोल थाना का कार्यपालक सहायक कुंदन राय गिरफ्तार, भेजे गए तेल, घूसखोरी में हुई कार्रवाई

   


कौआकोल थाना का कार्यपालक सहायक कुंदन राय गिरफ्तार, भेजे गए जेल, घूसखोरी में हुई कार्रवाई 

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के कौआकोल थाना से बड़ी खबर सामने आई है। थाना में कार्यरत सी.सी.टी.एन.एस. कार्यपालक सहायक कुंदन राय को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 गिरफ्तार कुंदन राय पिता राज नारायण राय, ग्राम_दसौत, थाना_ हथौड़ा, जिला समस्तीपुर का  निवासी बताया गया है। एसपी डॉ गौरव मंगला के आदेश पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। 

इस बावत एसपी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है की आचरण प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर उक्त कर्मी द्वारा रूपये की मांग की जा रही थी। जिसका वीडियो  सामने आने के बाद मामले की जांच कराई गई। प्रथम द्रष्टया सही पाए जाने के बाद प्राथमिकी कौआकोल थाना कांड संख्या 467/22 दिनांक 23.8.22 धारा 384 भादवि दर्ज कर  उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी विज्ञप्ति


बता दें कि थानों में आचरण प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए रूपये की वसूली आम बात हो गई है। आम तौर पर पासपोर्ट बनाने, आर्म्स लाइसेंस लेने, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के बाद आचरण प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। हर काम के लिए रेट निर्धारित है। रूपये दिए तो ठीक, नहीं तो आज कल कर लोगों को परेशान किया जाना आम बात हो गई है।

ज्यादा दिन नहीं बीते हैं, इसी माह का वाक्या है। नगर के एक युवक ने पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन दे रखा था। थाना से सत्यापन की बारी आई तो 2000 रूपये का डिमांड हुआ। लड़का का वास्ता खेल कूद से है। बात कोतवाल साहब तक पहुंचाई गई। उन्होंने काम हो जाने के लिए आश्वस्त किया। काम हुआ लेकिन 600 रूपये बाबुओं ने ले ही लिए। 

खैर, कौआकोल के मामले में हुई कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एसपी का सही कदम है। जरूरत है इस मुहिम को आगे बढ़ाने की। जनता ऐसे मुहिम का हमेशा समर्थन करती रही है।















No comments