Header Ads

Breaking News

Nagar Nikay Chunav 2022 : नवादा के 3 शहरी निकायों में 10 अक्टूबर को मतदान, हिसुआ नगर परिषद का चुनाव लटका



नगर निकाय चुनाव के लिए तारीखों का हुआ एलान, दो चरणों में होगा मतदान, नवादा के 3 शहरी निकायों में 10 अक्टूबर को वोटिंग

 नवादा लाइव नेटवर्क।

सूबे में नगर निकाय चुनाव का एलान कर दिया गया है। दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा। पहले चरण में 37 जिला के 68 नगर परिषद, 88 नगर पंचायत और 3346 वार्डों के लिए 10 अक्टूबर को मतदान होगा। 12 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

दूसरे चरण में 23 जिलों के 17 नगर निगम, 02 नगर परिषद, 49 नगर पंचायत और 1529 वार्डों के लिए चुनाव होगा। 20 अक्टूबर को वोटिंग और 22 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जायेंगे।

पहले चरण में 3645 भवनों में  6965 बूथों और दूसरे चरण में 2230 भवनों में 7084 बूथों पर मतदान होगैस प्रकार कुल 17 नगर निगम, 70 नगर परिषद, 4875 वार्ड के लिए चुनाव का एलान किया गया है। कुल 5875 भवनों में 14049 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होगा। निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

________

नवादा के 3 शहरी निकायों में 10 अक्टूबर को वोटिंग

नवादा जिले में पहले चरण में ही चुनाव करा लिया जाएगा। 3 शहरी निकायों नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज और नगर पंचायत रजौली में 10 अक्टूबर को वोटिंग होगा। 12 अक्टूबर को नतीजे आ जायेंगे। निकाय चुनाव के नोडल अफसर कुमार विश्वजीत ने जिले में पहले चरण में चुनाव की पुष्टि की है। हिसुआ नगर परिषद का चुनाव अधर में लटक गया है। दो चरणों के चुनावी कार्यक्रम में हिसुआ का जिक्र नहीं है। वहां अभी बूथों का निर्धारण भी नहीं हो सका है। 

चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम

पहला चरण

 निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र 11 में सूचना का प्रकाशन_10.9. 2022

 नामांकन प्राप्त दीकरने की तिथि_10. 9.2022 से 19.9. 2022 तक

 संवीक्षा की तिथि_20.9.2022 से 21.9.2022 तक 

नाम वापसी की अंतिम तिथि 22.9. 2022 से 24.9.2022 तक 

नाम वापसी के बाद अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन_25.9.2022 

मतदान की तिथि_10.10.2022

 मतदान का समय_7:00 पूर्वाह्न से 5:00 अपराह्न तक 

मतगणना की तिथि_12.10.2022

दूसरा चरण 

 निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र 11 में सूचना का प्रकाशन 16.9. 2022

 नामांकन प्राप्त करने की तिथि 16. 9.2022 से 24.9.2022 तक

 संवीक्षा की तिथि_25.9.2022 से 26.9.2022 तक 

नाम वापसी की अंतिम तिथि 27.9. 2022 से 29.9.2022 तक 

नाम वापसी के बाद अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन_30.9.2022 

मतदान की तिथि_ 20.10.2022

 मतदान का समय 7:00 पूर्वाह्न से 5:00 अपराह्न तक 

मतगणना की तिथि_22.10.2022

No comments