Header Ads

Breaking News

Nawada News : जातीय गणना के लिए 700 की आबादी पर एक प्रगणक की होगी तैनाती, 45 दिनों में पूरा किया जाएगा गणना, कवायद तेज


जातीय गणना के लिए 700 की आबादी पर एक प्रगणक की होगी तैनाती, 45 दिनों में पूरा किया जाएगा गणना, कवायद तेज

 नवादा लाइव नेटवर्क।

 बिहार में जाति आधारित गणना 2022 को लेकर  गतिविधियां तेज कर दी गई है। इस सिलसिले में गुरुवार को क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकार के विशेष सचिव मो. सोहैल द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। 

नवादा में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में एडीएम सह अपर जिला गणना पदाधिकारी  उज्ज्वल कुमार सिंह,  अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अपर प्रधान गणना पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। 

जिले में 700 की आबादी पर एक प्रगणक की तैनाती होगी। बिहार जाति आधारित जनगणना को 45 दिनों में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए 10 प्रपत्र प्रकाशित किया जायेगा। इस जनगणना में जिलाधिकारी नोडल पदाधिकारी होंगे और अपर समाहर्ता को अपर जिला गणना पदाधिकारी बनाया गया है।

 इसके साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को चार्ज अधिकारी और अंचलाधिकारी को सहायक चार्ज पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं अपर नगर आयुक्त, सीटी मैनेजर, पर्यवेक्षक, प्रगणक, सहायक पर्यवेक्षक एवं गणक को गणना के लिए उत्तरदायित्व दिया गया है। एक-एक वार्ड में एक या दो गणक की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। सभी कार्याें को नीचले स्तर पर पर्यवेक्षक के द्वारा सत्यापित किया जायेगा। इसके लिए वार्ड को इकाई बनाया गया है। 


बिहार जाति आधारित गणना को बेहतर समन्वय और पारदर्शी ढ़ंग से सम्पन्न करने के लिए 10 कोषांग बनाया जायेगा। प्रचार-प्रसार कोषांग के तहत व्यापक ढ़ंग से सभी माध्यमों से आम जनता तक प्रचार-प्रसार कराया जायेगा। 

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

No comments