Header Ads

Breaking News

Nikay chunav 2022 : नवादा में 89 पदों के लिए 545 उम्मीदवार मैदान में, कुछ घंटे में मिल जाएगा चुनाव चिन्ह, बढ़ी सरगर्मी

  

चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए नवादा डीसीएलआर कार्यालय में इंतजार करती वारिसलीगंज के उम्मीदवार

नवादा में 89 पदों के लिए 545 उम्मीदवार मैदान में, कुछ घंटे में मिल जाएगा चुनाव चिन्ह, बढ़ी सरगर्मी

नवादा लाइव नेटवर्क

जिले के तीन शहरी निकाय क्षेत्रों में अगले कुछ घंटे में उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। तीनों शहरी निकाय के 89 पदों के लिए अंतिम रूप से 545 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इनमें नवादा में 308, वारिसलीगंज में 120 और रजौली में 117 उम्मीदवार हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ चुनावी सरगर्मी बढ़ जाएगी।

नगर परिषद नवादा में मुख्य पार्षद पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। कंचन विश्वकर्मा और बबिता सिंह ने नामांकन वापस ले लिया है। कुल 14 नामांकन हुआ था। सभी नामांकन वैध पाया गया था। उप मुख्य पार्षद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक भी नामांकन वापस नहीं हुआ।

वारिसलीगंज में मुख्य पार्षद के 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां शंभू प्रसाद ने नाम वापस लिया है। कुल 14 नामांकन हुआ था। वहीं, उप मुख्य पार्षद में श्रीकांत कुमार की नाम वापसी के बाद 7 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इस पद के लिए कुल 8 नामांकन हुआ था।

रजौली नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के 8 और उप मुख्य पार्षद के लिए भी 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य पार्षद पद के एक प्रत्याशी ईशा फातमा ने अपना नामांकन वापस लिया है। यहां कुल 9 नामांकन हुआ था।

इसी प्रकार वार्ड पार्षद उम्मीदवारों में नवादा से 18 ने नाम वापस लिया, जबकि एक का नामांकन रद्द हुआ था। नवादा में 44 वार्ड में पार्षद पद के लिए 305 नामांकन हुआ था। जिसमें एक रद हुआ और 18 ने नाम वापस लिया।

वारिसलीगंज में वार्ड पार्षद के 6 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। यहां 5 का नामांकन रद्द कर दिया गया था। पार्षद पद के लिए कुल 111 नामांकन हुआ था। अब 100 मैदान में रह गए हैं।

रजौली में एक भी वार्ड पार्षद के उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। यहां 14 वार्ड के लिए 101 नामांकन हुआ था। सभी वैध पाया गया था। एक भी नाम वापस नहीं लिया गया।

नवादा_ इन प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

मुख्य पार्षद_कंचन विश्वकर्मा, बबिता सिंह

उप मुख्य पार्षद_ कोई नहीं

वार्ड पार्षद_वार्ड 01 भोला प्रसाद, शम्मी शर्मा, संजू देवी। वार्ड  11_ बबिता देवी, वार्ड 13 ट्विंकल देवी, वार्ड 15 राजो चौधरी, वार्ड 16 रविकांत कुमार, वार्ड 20 बबिता सिंह, वार्ड 21 प्रियंका कुमारी, वार्ड 28 रंजीत सिंह, वार्ड 39 रिंकी खातून, वार्ड 31 सजरा खातून,वार्ड 33 गुरफाना खातून, वार्ड 36 नुनु देवी, अमन कुमार, संतोष कुमार, वार्ड 38 सुशीला देवी, वार्ड 42 संजीव कुमार।

वारिसलीगंज में इनका नामांकन हुआ वापस

मुख्य पार्षद_शंभू प्रसाद

उप मुख्य पार्षद_श्रीकांत प्रसाद

वार्ड पार्षद_ वार्ड 14 रेखा देवी, वार्ड 17 प्रमिला देवी, वार्ड 22 सिकंदर मांझी, वार्ड 24 राहुल कुमार, सूचित कुमार, विजय यादव।

रजौली में इनका नामांकन हुआ वापस

मुख्य पार्षद_ईशा फातमा। 

उप मुख्य पार्षद_कोई नहीं।

वार्ड पार्षद_ कोई नहीं।

___________

नवादा में इनका नामांकन हुआ रद्द

मुख्य पार्षद_कोई नहीं।

उप मुख्य पार्षद_कोई नहीं।

वार्ड पार्षद_पूनम देवी, वार्ड 26।


वारिसलीगंज में इनका नामांकन हुआ रद्द

मुख्य पार्षद_कोई नहीं।

उप मुख्य पार्षद_कोई नहीं।

वार्ड पार्षद_वार्ड 01 राधा देवी, वार्ड 5 मिथिलेश मांझी, वार्ड 10 पिंकी देवी, वार्ड 17 सुहानी देवी और उषा देवी।


रजौली में इनका नामांकन हुआ रद्द

मुख्य पार्षद_कोई नहीं।

उप मुख्य पार्षद_कोई नहीं।

वार्ड पार्षद_कोई नहीं। 



नवादा से मुख्य पार्षद के उम्मीदवार

1_पिंकी कुमारी

2_अलका कुमारी

3_पूनम कुमारी

4_मुश्तरी खातून

5_नर्गिश सबनम

6_सुमैया अहमद

7_सलमा खातून

8_नीलम कुमारी

9_जेबा नाज

10_मंजू देवी

11_वाजदा परवीन

12_रश्मि गुप्ता साहू


उप मुख्य पार्षद

1_शमा परवीन 

2_पूनम कुमारी

3_संगीता मालाकार

4_माधुरी देवी

5_बबिता सिंह

6_नाज रफत

7_कंचन विश्वकर्मा

8_कंचन देवी 

9_रेहाना महबूब

10_कल्पना कुमारी

___________

वारिसलीगंज_ मुख्य पार्षद

1_अभय कुमार

2_विनोद कुमार

3_नागेंद्र कुमार

4_संजय सिंह

5_शशि भूषण कुमार

6_पंकज कमलिया

7_संजू कुमारी

8_नवीन कुमार

9_रुपेश कुमार

10_संजय कुमार

11_उमेश प्रसाद

12_ दीपक वर्णवाल

13_ रेखा देवी


वारिसलीगंज_उप मुख्य पार्षद

1_ज्ञानदेव कुमार

2_अरुण प्रसाद

3_पुष्पा देवी

4_सुरेंद्र यादव

5_विशेश्वर प्रसाद

6_राजा राम सिंह

7_राम रतन सिंह


रजौली_मुख्य पार्षद

1_मानती देवी

2_रुक्मिणी देवी

3_ममता देवी

4_उषा देवी

5_कंचन कुमारी

6_सबीना खातून

7_पूनम देवी

8_रिंकू कुमारी


रजौली_उप मुख्य पार्षद

1_किरण देवी

2_रिंकी वर्णवाल

3_गीता देवी

4_सरिता देवी

5_सुचिता देवी

6_प्रीति कुमारी

7_संगीता कुमारी

8_फिरोजा खातून

कुल प्रत्याशी_545 

No comments