Header Ads

Breaking News

Chhata Parv : छठ को ले प्रशासन अलर्ट, 214 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की हुई तैनाती, डीएम_एसपी का जॉइंट ऑर्डर जारी



छठ को ले प्रशासन अलर्ट, 214 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की हुई तैनाती, डीएम_एसपी का जॉइंट ऑर्डर जारी

नवादा लाइव नेटवर्क।

लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत चार दिनों तक चलता है जिसका प्रारंभ आज नहाय खाय से शुरू हो गया। इस वर्ष यह पर्व दिनांक 28.10.2022 से शुरू होकर दिनांक 31.10.2022 को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करते हुए छठ व्रत का समापन होगा। इस वर्ष 30.10.2022 को संध्या में व्रतियों के द्वारा नदी घाटों/तालाबों पर अस्तलचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया जायेगा और 31.10.2022 को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया जायेगा।

    जिला पदाधिकारी नवादा श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नवादा डॉ गौरव मंगला के द्वारा छठ पर्व शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए संयुक्त आदेष जारी किया गया है। 

 जिले के महत्वपूर्ण और अतिमहत्वपूर्ण 214 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सषस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करें एवं इस प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उसका ससमय खंडन भी करें। संयुक्तादेश में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था संधारण करने और छठ पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए हैं।

 सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल पर  उपस्थित होकर व्हाट्सऐप के माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे। 

 भीड़ में शरारती तथा असमाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं के साथ किये जाने वाले छेड़खानी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए सादी वर्दी में पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। 

जिलाधिकारी नवादा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अपने प्रखंड और थाना स्तर पर छठ व्रत शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी छठ घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे एवं विधि-व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखेंगे। 

जिला जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा यथा-साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, पेय जल, प्रकाश एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है। किसी भी छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।

 जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

छठ पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण के लिए समाहरणालय, नवादा के सभागार में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष नम्बर:- 06324-212261 है।

 यह नियंत्रण कक्ष 29.10.2022 के पूर्वाहन से शुरू होगा जो 31.10.2022 के अपराह्न तक 24 घंटे संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नवादा (मो0-8544429994) एवं पुनि सुजय विद्यार्थी, पुलिस कार्यालय, नवादा (मो0-9006745350) रहेंगे। 

आपात स्थिति में सम्पर्क बनाये रखने हेतु नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है साथ ही नियंत्रण कक्ष में 06 सुरक्षित दण्डाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। 

नवादा क्षेत्रान्तर्गत 04 अस्थायी नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। मिर्जापुर छठ घाट के उत्तर और दक्षिण, शोभिया छठ घाट, गढ़ पर छठ घाट, सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देष दिया गया है।

 नियंत्रण कक्ष के पास आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन पदाधिकारी, नवादा (मो0-9931957989) और अग्निशमन पदाधिकारी रजौली (मो0-8969361414) को प्रतिनियुक्त किया गया है। 

चिकित्सा एवं क्यूएमआरटी की प्रतिनियुक्ति

- सिविल सर्जन नवादा डॉ निर्मला कुमारी को निर्देश दिया गया है कि सभी छठ घाटों  पर आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। 

    नदी घाटों/गहरे जलाशयों के किनारे वेरिकेटिंग- सभी छठ घाटों पर श्रद्वालुओं एवं छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ती है। बच्चे, महिलाएं एवं अन्य की गहरे तालावों/जलाशयों में डूबने की आशंका बनी रहती है। छठ व्रत में इस प्रकार की आशंकाओं को दूर करने के लिए गहरे जलाशयों/तालाबों को चिन्हित कर वैरिकेटिंग करने एवं चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली को निर्देषित किया गया है कि भीड़ वाले छठ घाटों पर अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करें।

 भीड़ वाले घाटों पर वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी

 कार्यपालक पदाधिकारी नवादा को निर्देश दिया गया है कि 29 से 31 अक्टूवर तक मिर्जापूर सूर्यमंदिर घाट, तकियापर, मुस्लिम चौक में विडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति कराना सुनिश्चित करेंग। इसके अलावे मिर्जापुर छठ घाट के दक्षिण, गढ़ पर एवं शोभिया मंदिर के पास सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। 

  प्रकाश की व्यवस्था - 

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा को मिर्जापुर छठघाट के लिए प्रकाश की व्यवस्था, रजौली बस स्टैंड से लेकर मिर्जापुर छठ घाट तक प्रकाश की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।

      जिले के विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उज्ज्वल कुमार सिंह, अपर समाहर्त्ता, नवादा एवं अनिल कुमार पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), नवादा रहेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों को आदेएसएच दिया गया है कि वे कर्त्तव्यनिष्ठा तथा कर्मठता के साथ सौंपे गये दायित्वों को निभायेंगे ताकि त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हो।

 













No comments