Header Ads

Breaking News

Kheti _kisani : रबी महोत्सव में किसानों को उत्तम खेती करने के बताए गए गुर, वारिसलीगंज में आयोजित हुआ कार्यशाला



रबी महोत्सव में किसानों को उत्तम खेती करने के बताए गए गुर, वारिसलीगंज में आयोजित हुआ कार्यशाला

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई- किसान भवन में शुक्रवार को रबी महोत्सव सह कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उत्तम खेती करने तथा कार्बनिक उर्वरक के प्रयोग के तऱीके बताए गए। 

कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी अभिकरण (आत्मा) नवादा द्वारा किया गया। जबकि प्रखंड़ विकास पदाधिकारी , अनुमंडल कृषि पदाधिकारी , उप परियोजना निदेशक आत्मा तथा जन प्रतिनिधि ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 कृषि समन्वयक सुभाष रंजन ने किसानों से मिट्टी की उर्वरता बचाने की खातिर कम से कम रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करने  को कहा। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवाकर उसमें कमी पाए जाने वाले पोषक तत्वो को फसल में दिया जाय तो उत्पादन बेहतर होगा। 

उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में जैविक (कार्बनिक) उर्वरक डाले ताकि उनके खेतों की मिट्टी में ह्यूमरस बरकरार रहे । साथ ही अनुसंशित मात्रा में  यूरिया के  प्रयोग की सलाह दी।  उन्होंने कहा कि अगर खेत को बचाना है तो यूरिया की मात्रा जितना कम से कम प्रयोग करे। 

किसानों को पराली जलाने से मना करते हुए अपने खेतों में जैविक खेती ढैंचा, मूंग तथा अन्य कार्बनिक फसलों को खेत में सड़ा कर जैविक उर्वरक बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जल वायु परिवर्तन, कृषि, जल जीवन व हरियाली एवं विशेष फसल, कृषि यांत्रिकीकरण आदि के बारे में जानकारी दी गई।

 कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक मदन मोहन कुमार ने किया। मौके पर उप प्रमुख अरुणा देवी, केशव कुमार, प्रीति कुमारी, सहायक तकनीकी प्रशिक्षक संजीत कुमार , काजल कुमारी एवं बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायतो से आये किसान उपस्थित थे। 

  रिपोर्ट - चंद्रमौलि शर्मा

 













No comments