Header Ads

Breaking News

Good News : 610 करोड़ की लागत से वारिसलीगंज में स्थापित होगा भारत पेट्रोलियम का लुब्रिकेंट डिपो, चीनी मिल की भूमि पर होगा स्थापित



 610 करोड़ की लागत से वारिसलीगंज में स्थापित होगा भारत पेट्रोलियम का लुब्रिकेंट डिपो, चीनी मिल की भूमि पर होगा स्थापित

  नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले का वारिसलीगंज चीनी मिल अब इतिहास के पन्नों में सिमट गया है। आनेवाली पीढ़ी को सिर्फ किताबों से ही इसकी जानकारी होगी। अब इसकी भूमि पर 610 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा पेट्रोलियम ऑयल एंड लुब्रीकेंट डिपो। भारत पेट्रोलिम कॉर्पोरशन लिमिटिड को जमीन का आवंटन किया गया है। खबर के बाद जिलेवासियों में खुशी का माहौल है।

 बता दें कि  एशिया महादेश में उन्नत चीनी उत्पादन के लिए मशहूर नवादा जिले का एकमात्र उद्योग "वारिसलीगंज चीनी मिल" 1992_93 पेराई सत्र के बाद बंद हो गया था। 3 दशक बीत गए मिल चालू नहीं हुआ। 

कुछ साल पूर्व बिहार सरकार चीनी मिल की भूमि वियाडा को सौंप दी थी। 

फी जद्दोजहद के बाद सरकार की नजर - ए - इनायत अब वारिसलीगंज की करीब 75 एकड़ भूभाग में फ़ैली बंद चीनी मिल पर हुई है। नवादा , नालंदा , शेखपुरा , जमुई  , लक्खीसराय , गया तथा मुंगेर आदि जिले के किसानों की आर्थिक उन्नति में सहायक रहे इस बन्द चीनी मिल को खुलवाने को लेकर हर बार चुनावी मुद्दा बनते रहने पर अब जल्द ही बिराम लग जायेगा। 


जानकारी के मुताबिक यह चीनी मिल फ़िर से चालू तो नहीं होगा परन्तु इसकी भूमि पर  भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटिड द्वारा ऑयल एंड लुब्रीकेंट डिपो स्थापित किया जाएगा। जमीन आवंटित किए जाने के बाद बिहार उद्योग विभाग (बियाडा) ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिपो की स्थापना में करीब 610 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। बी.पी.सी.एल के माध्यम से इस पेट्रोलियम ऑयल एंड लुब्रीकेंट (पी.ओ.एल) डिपो में कच्चे तेल , रिफाइनरी उत्पादों जैसे मोटर स्पिरिट (एम.एस) , सुपीरियर किरोसिन ऑयल (एस. के.ओ) तथा हाई स्पीड डीजल ( एच. एस. डी ) का पर्याप्त मात्रा में भंडारण किया जाएगा। 

कुछ माह पूर्व से मिल की परती जमीन की घेराबंदी भी की जा रही है तथा ग्रामीणों के साथ रास्ते को लेकर हुए विवादों को सरकारी अधिकारियों द्वारा सुलझाने का काम भी किया जा रहा है। बुधवार को वियाडा के कार्यकारी निदेशक चंद्रशेखर सिंह वारिसलीगंज पहुंचे थे। स्थलीय निरीक्षण के बाद उन्होंने चैनपुरा के ग्रामीणों से बात कर रास्ता की समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटिड द्वारा पेट्रोलियम ऑयल एंड लुब्रीकेंट डिपो को स्थापित किये जाने की खबर से जिलेवासियों तथा खासकर क्षेत्र वासियों में जहाँ प्रसन्नता ब्याप्त है वहीं वर्षों से बेरोजगारी का दंश झेल रहे नौजवानों , किसानों, मज़दूरों एवं व्यबसाय से जुड़े लोगों की आंखों में आर्थिक समृद्धि की किरण दिखाई पड़ने लगी है।

 रिपोर्ट _ चंद्रमौलि शर्मा 












No comments