Header Ads

Breaking News

Crime News : फंस गए मुखिया जी, हो गई एफआईआर, दीपावली पर रायफल




फंस गए मुखिया जी, हो गई एफआईआर, दीपावली पर रायफल चमकाने का वीडियो हुआ था वायरल

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के सदर प्रखंड के केना पंचायत के मुखिया नीतीश राणा बुरी तरह से फंस गए हैं। दीपावली पर रायफल से आतिशबाजी उन्हें मंहगा पड़ा है। तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुफस्सिल थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

उल्लेखनीय है कि 25 अक्टूबर को मुखिया का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे अपने आवास पर रायफल से फायरिंग करते हुए दिख रहे थे। वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा था कि दीपावली के मौके पर उन्होंने पटाखे की बजाय रायफल से ही फायरिंग कर पर्व का जश्न मनाया। इस दौरान उनके आसपास कुछ और लोग दिख रहे हैं।

यह बात भी सामने आई कि रायफल उनके नाम से नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। अब पुलिस उन्हें बेसब्री से तलाश रही है।

हालांकि, थानाध्यक्ष ने एफआईआर का डिटेल्स नहीं दिया। कहा कि फिलहाल थाना से बाहर हैं, कुछ देर बाद पर ब्योरा दे सकेंगे। हां, उन्होंने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर दी है। 












No comments