Header Ads

Breaking News

Nawada News : डेंगू से होमगार्ड जवान की मौत, नवादा जिले में 5वीं मौत, आधिकारिक पुष्टि एक भी नहीं

 


डेंगू से होमगार्ड जवान की मौत, नवादा जिले में 5वीं मौत, आधिकारिक पुष्टि एक भी नहीं

नवादा लाइव नेटवर्क।

डेंगू रोग से नवादा जिले में एक और मौत हुई है। शुक्रवार को एक होमगार्ड जवान की मौत हुई। मृतक गोतरायन गांव के स्व.गुरुसहाय  महतो का 59 वर्षीय पुत्र अमीरक महतो  बताए गए हैं। वे नारदीगंज थाना में पदस्थापित थे। 

गंभीर रूप से पीड़ित जवान को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था। रास्ते में मौत हो गई।

बताया गया कि वे पिछले एक सप्ताह से  बीमार चल रहे थे। सरकारी कार्य के दौरान वे बीमार हुए थे। बिहारशरीफ में जांच के दौरान डेंगू पीड़ित होने की बात सामने आई थी।

 घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो_रोकर बुरा हाल हो गया है।


 वे अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्री को छोड़ गए। घटना की खबर मिलते ही संघ के जिलाध्यक्ष पारस सिंह, सचिव मिथिलेश कुमार, प्रभात चक्रवर्ती, कुशवाहा धर्मशाला निर्माण समिति के जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा समेत अन्य लोग उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों का ढांढस  बंधाया। 

सरकारी प्रावधानों के तहत सरकारी लाभ उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से किया है। इस मौके पर कल्याण कोष  पटना मुख्यालय से ₹7000 सहायता दी गई।

बता दें कि इसके पूर्व 3 मौतें वारिसलीगंज और एक नरहट प्रखंड में हुई है। सदर अस्पताल नवादा में कई मरीजों का इलाज चल रहा है।









No comments