Header Ads

Breaking News

Nawada News : शिव_पार्वती विवाह और बारात का प्रसंग सुन लोटपोट हुए श्रद्धालु, प्रभजानंद जी की आज राम जन्मोत्सव कथा

 


देखें वीडियो, सुनें भजन, लिंक को करें क्लिक :_


शिव_पार्वती विवाह और बारात का प्रसंग सुन लोटपोट हुए श्रद्धालु, गांधी स्कूल में आज प्रभजनानंद जी की राम जन्मोत्सव कथा

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा नगर के गांधी इंटर स्कूल में चल रहे 9 दिवसीय कथा के दूसरे अयोध्या के प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी प्रभाजानंद की महाराज ने शिव सती संवाद प्रसंग का वर्णन किया।


 भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग भी सुनाया। शिव बारात के व्याख्यान के दौरान श्रद्धालु हंस_ हंस कर लोटपोट होते रहे। संगीतमय कथा के दौरान रह रह कर भजन पर श्रद्धालु तालियां बजाकर अपनी श्रद्धा का परिचय देते रहे।


स्वामी जी ने पूरे भावपूर्ण अंदाज में कथा सुनाई। करीब 4 घंटे तक भारी संख्या में महिला_पुरुष श्रद्धालु कथा का रसपान करते रहे। समाप्ति उपरांत प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु रात्रि 10 बजे घरों के लिए प्रस्थान किए।


इसके पूर्व संध्या में करीब 6 बजे प्रवचन शुरू हुआ। मॉडर्न ग्रुप की ओर से संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। 

 


इस मौके पर श्री राम कथा समिति के अध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद्र, राम नरेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, अनिल भारद्वाज, राजेश कुमार श्री, मुखिया विनीत कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर_नारी मौजूद थे।





No comments