Header Ads

Breaking News

Crime News : 53 दिनों बाद भी गायब किशोरी की बरामदगी नहीं, परेशान पिता का अधिकारियों से गुहार हो रहा अनसुना, पिता को बेटी की हत्या की आशंका


53 दिनों बाद भी गायब किशोरी की बरामदगी नहीं, परेशान पिता का अधिकारियों से गुहार हो रहा अनसुना, पिता को बेटी की हत्या की आशंका

नवादा लाइव नेटवर्क।

पिछले 53 दिनों से गायब किशोरी को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। कांड की प्रगति सिर्फ एक नामजद आरोपित की गिरफ्तारी तक सिमट कर रह गई है। परेशान पिता अधिकारियों के दरबाजे तक पहुंचकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।

 घटना नवादा जिले के धमौल थाना इलाके का है। 8 अक्टूबर 22 की घटना है। तुरुकवान गांव निवासी पेशे से शिक्षक रविंद्र कुमार की बेटी संध्या भारती ट्यूशन पढ़ने दोपहर बाद करीब 1 बजे घर से निकली थी। इसके बाद से वह अबतक वापस नहीं लौटी है। 10 अक्टूबर को धमौल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

सुनें पीड़ित पिता का बयान_


पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी। कांड का अनुसंधान अबतक जारी है। एक नामजद आरोपित आजाद कुमार की गिरफ्तारी हुई है। चार अन्य आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपित पक्ष द्वारा पूर्व में धमकी दी गई थी। 

पीड़ित पिता का कहना है कि पड़ोसी आजाद कुमार और उसके परिवार के लोगों की इस घटना में संलिप्ता है। पुलिस सही से जांच नहीं कर रही है। एसपी, डीएम, डीएसपी से बेटी की बरामदगी की गुहार लगा चुका हूं। वैसे, एसपी डॉ गौरव मंगला ने सही जांच और बरामदगी के आश्वासन दिए हैं। लेकिन, बेटी की सकुशल वापसी होने तक पिता की भावना क्या होगी समझा जा सकता है। इन्हें आशंका है कि बेटी की हत्या कर दी गई है। गिरफ्तार आजाद के मोबाइल।से काफी राज खुल सकता है। उससे सही तरीके से पुलिस पूछताछ भी नहीं कर रही है।

इस बीच मानवाधिकार से सम्बन्धित संगठन पीयूसीएल के राष्ट्रीय पार्षद दिनेश कुमार अकेला ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने आरक्षी अधीक्षक समेत सभी सम्बन्धित उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि अविलंब उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कर अपहृत छात्रा की बरामदगी की जाए। और घटना में शामिल सभी लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए। अन्यथा, जन आंदोलन किया जाएगा। 


No comments