Header Ads

Breaking News

Nawada News : बालू घाटों की नवादा में लगी बड़ी बोली, 373% पहुंच गया राजस्व, कुंज घाट की सर्वाधिक बोली, 34.53 करोड़ में बिका यह घाट

 

सकरी नदी 
बालू घाटों की नवादा में लगी बड़ी बोली, 373% पहुंच गया राजस्व, कुंज घाट की सर्वाधिक बोली, 34.53 करोड़ में बिका यह घाट

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के बालू घाटों की नीलामी सोमवार 28 नवंबर को हुआ। 29 घाटों में 18 की नीलामी हुई। इसी में सरकार को बंपर आमदनी हो गई। जिन 18 घाटों की नीलामी हुई उसका सरकारी दर 49 करोड़ 94 लाख 73 हजार रूपये निर्धारित था। जिसके विरुद्ध 185 करोड़ 94 लाख 33 हजार 300 रूपये की बोली लगी। 373 प्रतिशत ज्यादा राजस्व सरकार को प्राप्त होगा। यह आंकड़ा बाद भी सकता है अगर शेष बचे 11 घाटों की नीलामी आने वाले दिनों में हो जाए।

मंहगा होगा दर

बता दें कि पिछले साल दिसंबर माह में मात्र 46 करोड़ रुपए में जिले के सभी घाटों की नीलामी हुई थी। हालांकि तकनीकी कारणों से खनन नहीं हो सका। इस बार जिस कदर बोली लगी है, बालू का कीमत आसमान छाएगा, यह तो तय हो गया है। 

 सकरी नदी का कुंज बालू घाट की सर्वाधिक बोली गई। 34.53 करोड़ में यह  घाट बिका। इसी नदी का लखमोहन घाट की बोली 27 करोड़ 67 लाख लगी।

जानिए किस घाट की कितनी लगी बोली

ब्लॉक 1 गोविंदपुर घाट, 2.70 करोड़ का डाक 9.18 लाख में हुआ। कंपनी_ ग्लोबल सर्विस, पूर्वी चंपारण(मोतिहारी)

ब्लॉक 2 करणपुर घाट, 3.60 करोड़ का डाक 20.16 करोड़ में हुआ। कंपनी_ मिनी मैक्स इंटरनेशनल, बाकरगंज, पटना।

ब्लॉक 3 लख्मोहना_धनवारा घाट, 6.75 करोड़ का डाक 27 करोड़ 67 लाख 50 हजार में हुआ। पूनम इंटरप्राइजेज, नालंदा।

ब्लॉक 4 कुंज घाट, 8.85लाख 60 हजार का डाक 34 करोड़ 53 लाख 84 हजार में हुआ। पूनम इंटरप्राइजेज, नालंदा।

ब्लॉक 5 जमुआवां पटवासराय घाट, 5.58 करोड़ का डाक 15.06 करोड़ में हुआ। टूडेज फैशन, नवादा। 

ब्लॉक 6 मिलकी चिलौंगिया घाट, 3 करोड़ 64 लाख 50 हजार का डाक 13करोड़ 85लाख 10 हजार में हुआ। हंस ईंधन केंद्र, नवादा।

ब्लॉक 7 सुल्तानपुर विशुनपुर घाट, 4.95 करोड़ का डाक 5करोड़ 44लाख 50हजार में हुआ। सियाराम कंस्ट्रक्शन,  गया।

ब्लॉक 8 दरियापुर घाट, 1.80 करोड़ का डाक 1.98 करोड़ में हुआ। मनोज कुमार महारथी, जमुई।

ब्लॉक 9 प्रतापपुर घाट, 3 करोड़ 78लाख 90 हजार का डाक 18.945 करोड़ में हुआ। मनिरानी कंस्ट्रक्शन, बेगूसराय। 

ब्लॉक 10 पसई घाट, 1करोड़04 लाख 40 हजार का डाक 9 करोड़ 29 लाख 16 हजार में हुआ। मनिरानी कंस्ट्रक्शन, बेगूसराय।

ब्लॉक 11 मारपो घाट, 73.44 लाख का डाक 1 करोड़ 2 लाख 16 हजार में हुआ। आरएस ट्रेडर्स, नवादा।

ब्लॉक 17 ननौरा घाट, ¹.17 करोड़ का डाक 1 करोड़ 28 लाख 70 हजार में हुआ। स्नेहल राय, नवादा।

ब्लॉक 18 लोहरा घाट, 1.35 करोड़ का डाक 3 करोड़ 10 लाख 59 हजार में हुआ। स्नेहल राय, नवादा

ब्लॉक 19 बहादरपुर घाट, 49 लाख 59 हजार का डाक 54 लाख 54 हजार 900 रूपये में हुआ। मनोज कुमार महारथी, जमुई।

ब्लॉक 22 परोरिया घाट, 59 लाख 22 हजार का डाक 3 करोड़ 84 लाख 93 हजार में हुआ। मां लक्ष्मी क्रिएटिव प्रा. लि., नवादा।

ब्लॉक 23 जलालपुर घाट, 1.53 करोड़ का डाक 5 करोड़ 96 लाख 70 हजार में हुआ। होम लाइट एंड टेंट हाउस, नवादा। 

ब्लॉक 24 डुमरी घाट, 48 लाख 78 हजार का डाक 2 करोड़ 24 लाख 38 हजार 800 रूपये में हुआ। आरपी प्रोजेक्ट, नवादा।

ब्लॉक 26 बिक्कू घाट, 87 लाख 30 हजार का डाक 11 करोड़ 78 लाख 55 हजार में हुआ। 

मनिरानी कंस्ट्रक्शन, बेगूसराय।

 __________________

नोट _ कुल 18 घाटों की नीलामी हुई। 29 घाटों का टेंडर हुआ था। 6 घाट में मात्र 1_1 व्यक्ति के दावेदारी के कारण टेंडर रद्द कर दिया गया। 5 घाट में किसी ने टेंडर डाला ही नहीं। 


No comments