Header Ads

Breaking News

Crime News : मुर्गा बनाने से किया इंकार तो होटल संचालक को मारी चाकू, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती



मुर्गा बनाने से किया इंकार तो होटल संचालक को मारी चाकू, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा नगर के बुंदेलखंड ओपी क्षेत्र के पार नवादा इलाके में रविवार की शाम एक होटल संचालक को चाकू मार दिया गया। घटना गोपी होटल के संचालक के साथ हुई। मुर्गा बनाने से इंकार करने पर घटना को अंजाम दिया गया। 

होटल संचालक अनिल साव के पुत्र सूरज साव ने बताया कि पार नवादा निवासी मो.टून्ना समेत पांच लोग देर शाम होटल पहुंचे। उनलोगों ने मुर्गा बनाने को कहा। 

देखें वीडियो_


होटल संचालक ने समय नहीं रहने के कारण मुर्गा बनाने से इंकार किया। जिसपर अनलोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

 कुछ और लोग भी टुन्ना के समर्थन में करीब 20 लोग जुट गए। इसी दौरान मजमा लगाए लोगों ने होटल संचालक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 

घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग फरार हो गए। जख्मी होटल संचालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद उस इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है।





No comments