Header Ads

Breaking News

Road Accident : नदी में टेंपो पलटने से महिला की मौत, सास_गोतनी समेत कई घायल, नरहट थाना इलाके की घटना



नदी में टेंपो पलटने से महिला की मौत, सास_गोतनी समेत कई घायल, नरहट थाना इलाके की घटना

नवादा लाइव नेटवर्क।

नरहट थाना क्षेत्र के गंगटा के पास नदी में टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें तीन घायलों का प्राथमिक उपचार नरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सभी को सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है।

देखें वीडियो_


मृतका चिंता देवी 45 वर्ष के पति महेंद्र चौधरी ने बताया कि मेरी पत्नी टेंपो पर सवार होकर हजरतपुर से शेखपुरा बाजार जा रही थी। इसी दौरान गंगटा के पास नवनिर्मित पुल के पास टेंपो पलट गई। जिसमें मेरी पत्नी की मौत हो गई। जबकि साथ में उसी टेंपो पर सवार मेरी मां जीरा देवी तथा भभु लक्ष्मीनिया देवी पति ब्रह्मदेव चौधरी घायल हो गई।


 इस परिवार के इन तीन लोगों के अलावा  टेंपो पर बेबी खातून पति गुलाम सरवर ग्राम हजरतपुर भी सवार थी। वह भी शेखपुरा बाजार जा रही थी। टेंपो पलट जाने के पश्चात बेबी खातून भी बुरी तरह घायल हो गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 दुर्घटना बाद टेंपो चालक फरार हो गया। वह भी हजरतपुर गांव का ही निवासी बताया गया है। पुलिस टेंपो को जब्त कर ली है। घटना से संबंधित गांव में मातम पसर गया है। मृतका के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।





No comments