Header Ads

Breaking News

Road Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से पोते की मौत, दादी जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

  


अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से पोते की मौत, दादी जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नवादा लाइव नेटवर्क। 

वारिसलीगंज_कतरपुर पथ पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय पंचायत के मीरबीघा गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर के टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि साथ रही दादी जख्मी हो गई। किशोर अपनी दादी के साथ वारिसलीगंज बाजार आने के लिए पुल पर बैठकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी हादसा हुआ।

मृतक किशोर बाघीगोसपुर निवासी कांत मांझी का 10 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार बताया गया है। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हुई। वहीं साथ रही दादी एतवारिया देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 3 घंटे तक सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग करते रहे। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि सौरभ अपने दादी के साथ सड़क किनारे बने एक पुल पर बैठा हुआ था, तभी अपसढ गांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक खाली ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल पर बैठे दादी-पोता को टक्कर मार दिया। हादसे में सौरभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

घटना बाद आसपास रहे लोगों ने चालक को पकड़ लिया गया।।ट्रैक्टर को भी लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों द्वारा शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। 

जानकारी के बाद थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास करते रहे। बाद में बीडीओ पंकज कुमार द्वारा मृतक के परिजन को 20 हजार का चेक दिये जाने पर जाम को हटा। इस दौरान आवागमन अवरुद्ध रहा।

 बताया गया कि मृतक किशोर के मां की कुछ वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी थी और पिता दूसरी शादी कर ईट भट्ठा पर जीवन यापन करते हैं। दुर्घटना में जख्मी दादी ही मृतक का पालन पोषण कर रही थी। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया है।


No comments