Header Ads

Breaking News

New year 2023 : जिले में नए साल का शानदार आगाज, युवाओं ने खूब की मस्ती, मंदिरों और पिकनिक स्पॉट पर रही भीड़

   


जिले में नए साल का शानदार आगाज, युवाओं ने खूब की मस्ती, मंदिरों और पिकनिक स्पॉट पर रही भीड़

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले में नए साल 2023 का शानदार आगाज हुआ। युवाओं और बच्चों ने खूब मस्ती की। मंदिरों में दिनभर दर्शन पूजन को भीड़ लगी रही। 

नवादा नगर के संकट मोचन, शोभ पर सहित अन्य मंदिरों में काफी भीड़ भार रही। 

सुबह होते ही लोग स्नान कर मंदिरों की ओर रुख किया। भगवान के दरबार में हाजरी लगाकर खुद के और परिवार के सुखमय जीवन की कामना की। संकट मोचन मंदिर में पूजा अर्चना को भीड़ देखी गई। 


पिकनिक स्पॉट पर युवा वर्ग के लोग खूब मस्ती करते दिखे गए। नवादा में शोभ कृषि फार्म, रजौली के फुलवरिया जलाशय, कौआकोल के जेपी चट्टान, वारिसलीगंज चीनी मिल आदि स्थानों पर डीजे की धुन पर थिरकते युवक नए साल को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे थे। साथ ही लजीज व्यंजन का रसास्वादन कर रहे थे। मटन, मुर्गा की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ रही। नए साल का आगाज संडे के दिन होने के कारण नौकरी_पेशा वाले लोग भी पूरी दिन मस्ती करते रहे।

 


बड़ी संख्या में लोग राजगीर, देवघर, तारापीठ, रजरप्पा आदि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की ओर अल सुबह ही परिवार के साथ कूच कर गए थे।

जो लोग बाहर नहीं गए घर में लजीज व्यंजन का आनंद परिवार के संग लिया। आमतौर पर नया साल शांतिपूर्ण गुजारा।

इसके पूर्व रात के 12 बजते ही पटाखों की आवाज से शहर का गली मोहल्ला गुंज उठा। जाकर पटाखे फोड़े गए और आतिशबाजी की गई।

हालांकि नए साल की पहली सुबह सर्द रही। सुबह कोहरे का असर देखा गया। जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा था। दोपहर बाद धूप खिली तो राहत मिली। 

पिकनिक स्पॉट फुलवरिया डैम पर उमड़ी भीड़

रजौली के पिकनिक स्पॉट फुलवरिया डैम पर नए साल का जश्न मनाने काे लेकर रविवार को सैलानियों का भीड़ उमड़ पड़ी। रजौली शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दिया। नए साल के स्वागत के लिए युवाओं-बच्चों में खासा उत्साह रहा। फुलवरिया डैम पर सेल्फी के लेने के लिये युवक-युवती तत्पर दिखे। नौका विहार का भी आनंद लोगों ने लिया। रजौली पुलिस द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

 सर्किल इंस्पेक्टर नियाज अहमद और थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल पुरी तरह से मुस्तैद दिखी। डैम में चलने वाले नाव का भी लुत्फ लोगों ने उठाया। इस दौरान डैम में नाव चलाने वाले नाविकों की भी अच्छी खासी इनकम हो गई। क्योंकि वे प्रत्येक व्यक्ति को नाव में घुमाने के बदले 30 रुपये ले रहे थे। वहीं दिन भर नाव बुक करने के लिये नाविक एक हजार रुपया का बुकिंग कर रहे थे। हुड़दंगियों से निपटने पुलिस सक्रिय दिखी।

मॉडर्न परिवार ने बांटे 1000 हजार कंबल

नए साल के पहले दिन नवादा जिले के मॉडर्न शैक्षणिक समूह द्वारा आसपास के 10_12 गांवों के 1000 से ज्यादा वृद्ध, दिव्यांग महिला_पुरुषों के बीच कंबल वितरित किया गया। कुंती नगर स्कूल परिसर में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निर्देश डॉ अनुज कुमार, जीआरटीटी बीएड कॉलेज के सचिव डॉ शैलेश कुमार, वरीय अधिवक्ता ईश्वरी शर्मा, कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार प्रभाकर, भाजपा नेता प्रताप रंजन, समाजसेवी अनिल कुमार सिंह सहित स्कूल के शिक्षकगण द्वारा कंबल वितरित किया गया। 














 





No comments