Header Ads

Breaking News

Road accident : हाइवे पर बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर एक युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, दोनों झारखंड के कोडरमा के निवासी

 

रजौली अनुमंडल अस्पताल में घायल का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी

हाइवे पर बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर एक युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, दोनों झारखंड के कोडरमा के निवासी

नवादा लाइव नेटवर्क।

पटना-रांची रोड एनएच 31( नया एनएच 20) पर नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के काराखूंट घाटी में सोमवार की दोपहर झारखंड की ओर से आ रही एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। 

जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल अपनी गाड़ी से अनुमंडल अस्पताल रजौली में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर राघवेंद्र भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में बर्धमान मेडिकल कॉलेज पावापुरी रेफर कर दिया। 

दोनों युवकों में मृतक की पहचान झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के माथाडीह गांव के बासुदेव पंडित के पुत्र विनोद पंडित और घायल की पहचान भी उसी गांव के ओमप्रकाश राम के पुत्र अजय राम के रूप में हुई।

दोनों पेशे से मोटर मैकेनिक बताए गए। कोडरमा से बिहारशरीफ किसी खराब वाहन को बनाने के लिए जा रहे थे।  थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। 

रिपोर्ट-मनोज कुमार





No comments