Header Ads

Breaking News

Crime News : किशोर की गोली मारकर हत्या, नवादा की घटना, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस के प्रति नाराजगी

  


किशोर की गोली मारकर हत्या, नवादा की घटना, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस के प्रति नाराजगी

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के रूपो थाना क्षेत्र में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार शाम की बताई गई है।

मृतक 17 वर्षीय सन्नी कुमार मानसागर गांव निवासी अरविंद कुमार साव का पुत्र बताया गया है। घटना सामने आने के बाद आक्रोशित लोग मानसागर गांव के पास सड़क जाम कर धरना पर बैठ गए हैं। स्थानीय थाना की पुलिस पर लोग सीधे तौर पर अपराध को रोकने में विफल रहने का आरोप लगा रहे हैं।

देखें वीडियो...


 सन्नी कुमार की हत्या बेनीपुर गांव के टांड पर में गोली मारकर किए जाने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि किशोर शादी विवाह में गाड़ी सजाने का काम करता था। शनिवार को गाड़ी सजाने रूपौ बाजार गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। सुबह बेनीपुर गांव के टांड पर में उसकी लाश मिली। 

परिजन और ग्रामीण शव के साथ सड़क जाम कर रखे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 15 दिन के अंदर थाना क्षेत्र में हत्या की 3 घटनाएं हो चुकी है।

बावजूद थानाध्यक्ष द्वारा गस्ती नहीं किया जाता है। इससे प्रतीत होता है कि अपराधियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। इधर, सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 






No comments