Header Ads

Breaking News

Crime News : युवती के साथ छेड़खानी के विवाद में चली गोलियां, दो घायल, रेफर

 


युवती के साथ छेड़खानी के विवाद में चली गोलियां, दो घायल, रेफर

नवादा लाइव नेटवर्क।

 शुक्रवार कि देर शाम करीब 7 बजे नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के बड़हर गांव में युवती के साथ छेड़खानी को लेकर उत्पन्न विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। जिसमे दो।लोग घायल है गए। घायलों को अनुमंडल अस्पताल रजौली लाया गया है। जहां प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया।


 बताया गया कि युवती देर शाम को गांव से बाहर शौच करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान गंगाबीघा गांव के कुछ युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

 आसपास उपस्थित गांव के कुछ लोगों ने घटना का विरोध करना शुरू कर दिया। जिसपर दुष्कर्मी युवकों ने दनादन फायरिंग करना शुरू कर दिया। बदमाशों की गोलीबारी में वहां मौजूद दो युवक घायल हो गए। दोनों को हाथ पैर में गोली लगी है। घायलों में राजकुमार राम का पुत्र शिबू राम और कृपाल राम का पुत्र सोनू कुमार शामिल है। गोलीबारी करने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। 

 बाद में घायलों को लेकर परिजन और ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर क्षमता कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवक को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया है। इस घटना की सूचना रजौली थाना को दी गई।


 सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी के निर्देश पर एसआई अविनाश कुमार और सुनील कुमार सिंह के द्वारा अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

  थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर मामले की गहराई से जांच की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल घटना के बाद दोनों गांव के बीच तनाव कायम हो गया है। हमलावर गंगा बीघा गांव के बताए गए हैं।

रिपोर्ट-मनोज कुमार।




No comments