Header Ads

Breaking News

Nawada News : होली और शब-ए-बारात को ले 323 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की हुई तैनाती

 


होली और शब-ए-बारात को ले 323 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की हुई तैनाती

 डीएम_एसपी की अपील, लोग त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं

नवादा लाइव नेटवर्क।

 होली और शव ए बारात का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील नवादा के डीएम और एसपी द्वारा की गई है। 

 इस वर्ष 06 मार्च से 09 मार्च 2023 तक होली मनाया जायेगा। 08 एवं 09 मार्च 2023 को रंगों भरी होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके पूर्व 7 मार्च यानि मंगलवार को  शव-ए-बारात पर्व है। ईस्लामिक कलेन्डर के आठवें महीने और सावन के 15वें दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर मुस्लिम साम्प्रदाय के लोग रात्रि में कब्रिस्तान में जाते हैं और विशेष पूजा (फातिहा पढ़ा) करते हैं। 

    जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की है।

   इसके साथ ही त्योहार को शांतिपूर्ण तथा भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की व्यापक तैयारी की गई है। 

 


  डीएम श्रीमती उदिता सिंह और एसपी अम्ब्रीष राहुल द्वारा संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है। जिसके तहत जिले के 323 से अधिक स्थानों पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए सजग और सतर्क रहेंगे। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहण करने का निर्देश दिया है।


       उन्होंने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। सोशल मीडिया पर भी गलत वीडियो/समाचार प्रकाशित करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। सभी संवेदनशील स्थलों पर सादे लिबास में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। शरारती तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।


       सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में अपर समाहर्ता श्री उज्ज्वल कुमार सिंह व मुख्यालय डीएसपी श्री अनिल कुमार रहेंगे। सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों में शांतिपूर्ण होली पर्व संपन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है। 

        जिले की हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जिसका नम्बर-06324-212261 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्री राजीव रंजन उप निर्वाचन पदाधिकारी, नवादा एवं श्री लाल बिहारी पासवान, पु0नि0, नवादा रहेंगे। नियंत्रण कक्ष 06 से 09 मार्च 2023 तक 24 घंटे तीन शिफ्टों में कार्यरत रहेगा। सभी शिफ्टों में कई पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है साथ ही सुरक्षित दण्डाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपात स्थिति से निपटने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशाम दस्ता, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गई है। अग्निशमन का हेल्पलाईन नम्बर- 7485805890 है। 


नियंत्रण कक्ष के लिए दंगा नियंत्रण कंपनी, वज्रवाहन की प्रतिनियुक्ति की गई है। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता को हर समय तैयार रखेंगे, ताकि आपात स्थिति में ससमय नियंत्रण किया जा सके। विद्युत संबंधी समस्या से निपटने के लिए फ्यूज काल सेंटर (7033095811/7033095812) की स्थापना की गई है। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि जीवन रक्षक दवााओं के साथ, एंबुलेंस को चिकित्सा दस्ता के साथ नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त करें। साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे चिकित्सा दल सक्रिय और सजग रहेंगे। 


उत्तेजक और अष्लील होली गायन पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। सभी डीजे को निकटतम थाना में जमा कराने का निर्देश अंचलाधिकारी/थानाध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष को दिया गया है।

     सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि होली त्योहार 2023 एवं शब-ए-बारात त्योहार 2023 का त्योहार दोनों एक साथ हो जाने के कारण काफी चैकस और सावधान रहने की आवष्यकता है। अप्रिय घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए पूरी सतर्कता बरतें एवं किसी भी प्रकार की आसूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराने को कहा गया है। 


अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर, रजौली एवं पकरीबरावां तथा अधीक्षक, मद्य निषेध नवादा को निर्देश दिया गया है कि शराब के ठिकानों पर भी छापामारी करना सुनिष्चित करें। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे कर्तव्य, निष्ठा एवं कर्मठता के साथ सौंपे गये दायित्व को निभायेंगे ताकि त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हो। 

No comments