Header Ads

Breaking News

Nawada News : गर्मी में पेयजल संकट से निपटने को प्रशासन अलर्ट, चापाकाल मरम्मती दल को गांवों के लिए किया गया रवाना

 


गर्मी में पेयजल संकट से निपटने को प्रशासन अलर्ट, चापाकाल मरम्मती दल को गांवों के लिए किया गया रवाना

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले में संभावित पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए बुधवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी नवादा श्रीमती उदिता सिंह और उप विकास आयुक्त नवादा  दीपक कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर चापाकल मरम्मति दलों को संबंधित प्रखंडों के लिए रवाना किये। 

जिला के सभी 14 प्रखंडों के लिए अलग-अलग मरम्मति दल कार्यरत होगा। इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की संभावना बनी है। भूगर्व जलस्तर काफी नीचे जा सकता है,जिससे पेयजल की समस्या हो सकती है। जिले के नागरिकों को पेयजल के लिए कोई समस्या न हो इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया है कि खराब चापाकलों की मरम्मति ससमय करा लें ।


       जिले में खराब चापाकलों का प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता पीएचईडी के द्वारा अलग-अलग सर्वेक्षण किया गया है। पीएचईडी के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल चापाकलों की संख्या 01 हजार 722 है, जिसमें से 117 के बंद रहने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएचईडी या किसी अन्य विभाग के द्वारा लगाये गए सभी चापाकलों को मरम्मत कराना कार्यपालक अभियंता सुनिष्चित करेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जन प्रतिनिधियों से भी खराब पड़े चापाकलों की सूची प्राप्त कर मरम्मति करा लें। 

चापाकल मरम्मति दल सभी प्रखंडांे, पंचायतों और वार्डाें में घूम-घूम कर खराब चापाकलों की मरम्मत करेंगे। जिला प्रशासन कृत संकल्पित है कि जिला में एक भी खराब चापाकल न रहे। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी इसपर माॅनेटरिंग करने का कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। इसके लिए सभी मरम्मति दलों का मोबाइल नम्बर संबंधित कनीय अभियंता और सहायक अभियंता का भी मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया गया है। 


लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, नवादा अन्तर्गत चलन्त चापाकल मरम्मति दल के मिस्त्री की सूची :- 

नवादा प्रखंड में प्रतिनियुक्त मिस्त्री  - गोरख पासवान (9931483161), नरहट-सुरेश प्रसाद, (5831954042), नारदीगंज-सुभाष (7004242883), हिसुआ-रामानुज प्रसाद (7739551880), काशीचक⪫ कुमार (9508992575), वारिसलीगंज-उमेश (9024366567), गोविन्दपुर-धनराज (7050786919), रोह-सोनु कुमार (8789368143), अकबरपुर-धर्मेन्द्र कुमार (6361775416), रजौली-रंजन कुमार (8757479829), मेसकौर संजय कुमार (9572402127), सिरदला-पिन्टु कुमार (9110958053), पकरीबरावां-आनन्दी (7850936192), कौआकोल⪫ कुमार (9024366567)

    आपदा/सुखाड़ के मद्देनजर कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, नवादा के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या-06324-210036 है। इस नम्बर पर पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज की जा सकती है। 

इसके अतिरिक्त प्रखंड स्तर पर कनीय अभियंता और इन चारों प्रखंडों के सहायक अभियंता के मोबाईल नम्बर पर भी सम्पर्क किया जा सकता है, जो निम्नवत है:-

   कनीय अभियंता:-

  नवादा एवं नरहट- अजय कुमार (8002783645), सहायक अभियंता सुश्री ज्योत्सना सिंह (7992280893), हिसुआ एवं नारदीगंज- प्रिन्स कुमार (8544428871), सहायक अभियंता सुश्री ज्योत्सना सिंह (7992280893), वारिसलीगंज एवं काषीचक- शिव कुमार (8544428872), सहायक अभियंता_ आशुतोष कुमार (8500028800), कौआकोल एवं पकरीबरावां- संजय कुमार (7903782760), गोविन्दपुर, अकबरपुर एवं रोह- प्रिन्स कुमार (8544428871), सहायक अभियंता- सौरभ कुमार राय (7070659057), मेसकौर एवं सिरदला- चन्दन कुमार (9955229286), रजौली - चन्दन कुमार (9955229286) सहायक अभियंता- राजेश कुमार सिंह (7033879021)

        इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, सहायक समाहर्ता, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।







No comments