Header Ads

Breaking News

Political News : बिहार को बर्बाद करने वालों के हाथ जदयू को गिरवीं रख दिए हैं नीतीश : उपेन्द्र कुशवाहा



बिहार को बर्बाद करने वालों के हाथ जदयू को गिरवीं रख दिए हैं नीतीश : उपेन्द्र कुशवाहा

विरासत बचाओ नमन यात्रा पर कौआकोल पहुंचे कुशवाहा नीतीश सरकार पर जमकर बरसे

कौआकोल जेपी आश्रम में लोकनायक की प्रतिमा को किया नमन

नवादा लाइव नेटवर्क।

 जदयू से बगावत कर राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन करने के बाद "विरासत बचाओ नमन यात्रा" पर निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा शुक्रवार को नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड स्थित जेपी की कर्मस्थली सोखोदेवरा गांव पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने जेपी आश्रम में लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सोखोदेवरा गांव में जनसभा को सम्बोधित किया। 


जनसभा में उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की वर्तमान सरकार खासकर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। कहा कि यह विरासत बचाओ नमन यात्रा है। हम उस विरासत की बात करने आए हैं,  जिस विरासत को आगे ले चलने का दायित्व बिहार के लोगों ने 2005 में बड़ी कुर्बानी देकर और बड़ा संघर्ष करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा था। 

देखें वीडियो...


साल 2005 से पहले बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाली ताकत राज्य में सक्रिय हो गई। उन्हीं का विरोध कर के नीतीश कुमार सत्ता में आए और फिर वापस उन्हीं से मेलजोल बढ़ा रहे हैं। बिहार को फिर बर्बाद करने की कगार पर लाकर खड़ा कर रहे हैं। सीएम नीतीश एक एक कार्यकर्ताओं के खून पसीने से सींचे हुए पार्टी जदयू को आज बिहार में भ्रष्टाचार की जननी राजद पार्टी के हाथों गिरवीं रख दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम उस विरासत को ही बचाने के लिए निकले हैं। हम बिहार को बचाने के लिए निकले हैं, जो कि यहां की जनता के सहयोग से ही संभव होगा। यहां हम जेपी का आशीर्वाद लेने आए हैं। जनता की ताकत बड़ी होती है, किसी व्यक्ति या पार्टी की नहीं। 


नीतीश कुमार ने खुद ही आरजेडी को हर चीज सौंपने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा से लैस जननायक कर्पूरी ठाकुर की जो विरासत थी, उसे बचाने के लिए ही 90 के दशक में लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन लालू प्रसाद ने अपनी ताकत का इस्तेमाल आम जनों के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए किया। जिसकी दुर्गति वह भुगत रहे हैं। समाजवादी विचारों के कारण ही लालू प्रसाद के राजद शासनकाल के बाद लोगों ने नीतीश कुमार पर अपना भरोसा जताया। लेकिन राजनीति के अंतिम समय में नीतीश कुमार के निर्णय से लोग दहशत में हैं। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का पहले का कार्यकाल काफी अच्छा रहा, लेकिन अंतिम समय में लिए गए फैसले से जनता भयभीत और दहशत में है। उन्होंने ने कहा कि जब आरजेडी सरकार में गठबंधन में है, तब बिहार में फिर से कानून व्यवस्था का भयावह मंजर दिखने लगा है। तब क्या होगा,जब नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे। नीतीश के साथ रहने वालों का क्या हश्र होगा? वह झलक अभी से ही दिख रही है। मौके पर पूर्व विधायक रणवीर सिंह, रमेश कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा,विनय महतो, राजेन्द्र कुशवाहा, मुसाफिर कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, डॉ. बीपीन कुमार आदि मौजूद थे।


50 हजार का सहयोग राशि दिया

विरासत बचाओ,नमन यात्रा पर शुक्रवार को सोखोदेवरा गांव पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमों उपेन्द्र कुशवाहा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पार्टी के जिला समन्वयक इंद्रदेव कुशवाहा एवं प्रखण्ड समन्वयक विनय मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कौआकोल-जमुई सीमा पर चन्द्रदीप मोड़ के पास बुके देकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद रालोजद सुप्रीमो ने सोखोदेवरा में जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा को सम्बोधन के पूर्व पार्टी के प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता विनय मेहता ने 50 हजार रुपये का चेक पार्टी मद में उपेन्द्र कुशवाहा को सौंपा।








No comments