Header Ads

Breaking News

Nawada News : भीषण गर्मी को ले नवादा जिला प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी, बरतें सावधानियां


भीषण गर्मी को ले नवादा जिला प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी, बरतें सावधानियां

नवादा लाइव नेटवर्क।

भीषण गर्मी से लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन नवादा सक्रिय हो गई है। इसके लिए जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। भीषण गर्मी से बचाव के लिए जनहित में कुछ संदेश भी जारी किया गया है। एडवाइजरी आदमी के साथ ही मवेशियों के लिए भी है।

कड़ी धूप, गर्म हवा और लू से बचाव के उपाय:-

1. जितनी बार हो सके पानी पीयें, बार -बार पानी पीयें, सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें।

2. यथा संभव हल्के रंग के, ढीले ढाले एवं सूती कपड़े पहने।

3. धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें, गमछे या टोपी से अपने सिर को ढकें व हमेशा जूता या चप्पल पहनें।

4. हल्का भोजन करें, अधिक पानी की मात्रा वाले मौसमी फल जैसे - तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरा आदि का अधिकाधिक सेवन करें।

5. जानवरों को छाँव में रखें एवं उन्हें भी खूब पानी पीने को दें।

6. अगर तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

7.     कठोर परिश्रम और तेज धूप में काम नहीं करें।

    






  


No comments