Header Ads

Breaking News

Nawada News : ईद को लेकर नवादा में DM_SP का जॉइंट ऑर्डर जारी, 237 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती

 


ईद को लेकर नवादा में DM_SP का जॉइंट ऑर्डर जारी, 237 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती

सभी चौक चौराहों, मस्जिद और ईदगाह के पास सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

सभी पदाधिकारी 5:00 सुबह से अपने स्थान पर उपस्थित होकर विधि व्यवस्था का संधारण करेंगे

डीएम और एसपी ने ईद त्यौहार के अवसर पर जिले वासियों को दिया शुभकामनाएं और बधाई

नवादा लाइव नेटवर्क।

ईद-उल-फितर का त्यौहार 21-22 अप्रैल 2023 को मनाया जायेगा। त्यौहार शांतिमय वातावरण में आयोजित कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए नवादा डीएम श्रीमती उदिता सिंह और एसपी अम्बरीष राहुल द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। 

विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिले के 237 स्थानों पर दण्डाधिकारियों, सशस्त्र बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी 21.04.2023 के पूर्वा0 से दिनांक 22.04.2023 तक स्थिति सामान्य होने तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। 

ईद का त्योहार शांतिमय वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी/थानाध्यक्ष/ओ0पी0 अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था भंग नहीं हो, इसके लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर सतत् निगरानी एवं गश्ती करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही असमाजिक तत्वों की गतिविधि पर कड़ी नजर रखेंगे। विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी आवश्यक एवं एहतियाती कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। 


आदेश में कहा गया है कि अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर/रजौली एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा/रजौली एवं पकरीबरावां को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक एवं एहतियाती कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की असमाजिक गतिविधि से अवगत होने पर उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे एवं नियंत्रण कक्ष से सदैव सम्पर्क बनाये रखेंगे। 

विधि-व्यवस्था का सम्पूर्ण प्रभार में एडीएम उज्ज्वल कुमार सिंह एवं डीएसपी मुख्यालय मदन कुमार को दिया गया है।

    पल-पल की गतिविधियों की जानकारी के लिए समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या-06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष में राजीव रंजन उप निर्वाचन पदाधिकारी नवादा, प्रभारी पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी नवादा एवं पुलिस निरीक्षक लाल बिहारी पासवान, प्रभारी डीसीबी, पुलिस कार्यालय, नवादा रहेंगे।

नियंत्रण कक्ष  21.04.2023 से 22.04.2022 तक कार्यरत रहेगी। नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिला नियंत्रण कक्ष के लिए सशस्त्र बल एवं लाठी बल आदि की प्रतिनियुक्ति की गयी है साथ ही 13 सुरक्षित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपात स्थिति से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में अग्निशाम दस्ता, विद्युत व्यवस्था, बज्रवाहन की प्रतिनियुक्ति, चिकित्सा व्यवस्था आदि उपलब्ध की गयी है।

    किसी भी प्रकार के अफवाहों का खंडन त्वरित गति से करने का निर्देश दिया गया है। ईद पर्व शांति, सौहार्द तथा उल्लास के साथ सम्पन्न कराने हेतु साम्प्रदायिक कट्टर तथा अराजक व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए स्थानीय शांति समिति के लोगों की सहायता लेने का निर्देश दिया गया है। 

अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर/रजौली एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा/रजौली/पकरीबरावां अपने क्षेत्र अन्तर्गत सभी नागरिकों, धार्मिक स्थानों के संबंधितों एवं अन्य को पूरी जानकारी से अवगत करायेंगे। इसका अक्षरशः अनुपालन करते हुए ईद-उल-फितर त्योहार-2023 शांतिमय वातावरण में सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी आवश्यक एवं एहतियाती कार्रवाई करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

जरूरी टेलीफोन नंबर

नियंत्रण कक्ष_ 06324_ 212261

अग्निशाम पदाधिकारी नवादा दूरभाष संख्या-06324-212586/8809457732

 फ्यूज काॅल संेटर विद्युत - 7033095811/7033095812








No comments