Header Ads

Breaking News

Panchayt election 2023 : नवादा में 139 पदों के लिए होगा पंचायत उपचुनाव, 3 मई से नामांकन, 25 को मतदान



नवादा में 139 पदों के लिए होगा पंचायत उपचुनाव, 3 मई से नामांकन, 25 को मतदान

नवादा लाइव नेटवर्क।

     श्रीमती उदिता सिंह जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गुरुवार को एडीएम उज्ज्वल कुमार सिंह ने समाहरणालय सभागार में पंचायत उप निर्वाचन 2023 को लेकर प्रेस वार्ता कर आवश्यक जानकारियां दी।

 अपर समाहर्ता ने कहा कि पंचायत उप निर्वाचन 2023 के लिए दिनांक 26.04.2023 को कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है।

 जिसमें ग्राम पंचायत, ग्राम कचहरी के रिक्त पदों पर पचांयत उप निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा। उप निर्वाचन 2023 संबंधित कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है जो निम्नवत है:- 

       पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना एवं प्रपत्र 05 में सूचना का प्रकाशन दिनांक 02.05.2023 को

नाम निर्देश (नामांकन) की तिथि 03 मई से 09 मई 2023 तक (11ः00 बजे पूर्वा0 से 04ः00 बजे अप0 तक)

 संवीक्षा (नामांकन की जांच) की अंतिम तिथि 12 मई 2023 को (11ः00 बजे पूर्वा0 से 04ः00 बजे अप0 तक)

अभ्यर्थिता वापसी (नाम वापसी) की अंतिम तिथि 15 मई 2023 को (11ः00 बजे पूर्वा0 से 04ः00 बजे अप0 तक)

 नाम वापसी के पश्चात् अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक (चुनाव चिन्ह) आवंटन 15 मई 2023 (04ः00 बजे अप0 के बाद)

 मतदान की तिथि 25 मई 2023 को (07ः00 बजे प्रातः से 05ः00 बजे अप0 तक) 

मतगणना की तिथि 27.05.2023 को (08ः00 बजे प्रातः से) होगी। 

     पंचायत उप निर्वाचन हेतु नवादा जिलान्तर्गत प्रखंडवार रिक्त पदों की विवरणी निम्नवत है:-

1. जिला परिषद सदस्य:- एक पद  नारदीगंज भाग संख्या 01

2. पंचायत समिति सदस्य:- एक पद मेसकौर प्रखंड का रसलपुरा(भाग 10)।

3. ग्राम कचहरी सरपंच:- एक पद सिरदला प्रखंड का उपरडीह ग्राम कचहरी।

4. ग्राम कचहरी पंच:- गोविन्दपुर 07, कौआकोल 01, रजौली 19, अकबरपुर 23, पकरीबरावां 16, मेसकौर 03, वारिसलीगंज 13, काषीचक 13, नवादा सदर 03, नारदीगंज 05, नरहट 04, हिसुआ 04, रोह 11 कुल रिक्त पदों की संख्या 122 है।

5. ग्राम पंचायत सदस्य:- कौआकोल 01, रजौली 02, अकबरपुर 04, पकरीबरावां 03, वारिसलीगंज 02, नवादा सदर 01, नारदीगंज 01 कुल 14 पद

    अधिसूचना तिथि 26 मई 2023 से रिक्त वाले संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निरूपित आचार संहिता प्रभावी हो गये हैं, जो मतगणना के पश्चात् विधिवत् रूप से परिणाम घोषणा तक जारी रहेगा। 

     इस अवसर पर श्रीमती अंशु कुमारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

एमएलसी अशोक यादव की प्रतिष्ठा से जुड़ा है जिला परिषद का चुनाव

बता दें कि कुल 139 पदों के लिए चुनाव होगा। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण चुनाव नारदीगंज प्रखंड के एक जिला परिषद सीट शामिल है। इस पद पर पिछला चुनाव अशोक यादव जीते थे। उनके विधान पार्षद चुन लिए जाने के बाद इस्तीफे से यह पद रिक्त हुआ है। ऐसे में एमएलसी अशोक यादव के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का बन गया है। 

 



No comments