Header Ads

Breaking News

Political News : राजद के प्रदेश सचिव बने श्रवण कुशवाहा को जिलाध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

  


राजद के प्रदेश सचिव बने श्रवण कुशवाहा को जिलाध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नवादा लाइव नेटवर्क।

राजद के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नवादा के श्रवण कुशवाहा को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। जिले के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रवण कुशवाहा के कदिरगंज आवास पर जाकर बधाई दी। 

जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव, राज्य परिषद सदस्य गौतम कपूर चंद्रवंशी, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेणु सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने श्रवण कुशवाहा के सचिव बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित शीर्ष नेतृत्व लालू प्रसाद उर तेजस्वी यादव के प्रति आभार जताया। कहा कि श्रवण कुहवाहा को जिस उम्मीद से पार्टी नेतृत्व द्वारा नई जिम्मेदारी दी गई है उसपर वे खड़ा उतरेंगे और पार्टी को सशक्त बनाने का काम करेंगे। 

 इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जहांगीर अनवर, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीताराम चौधरी, नगर अध्यक्ष राजू यादव, चंदन चौधरी आदि मौजूद थे।


 

No comments