Header Ads

Breaking News

Crime News : पेट्रोल पंप के मैनेजर से हथियार की नोंक पर 10 लाख की लूट, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र सिंह हैं पंप के संचालक, जांच में जुटी पुलिस

  


पेट्रोल पंप के मैनेजर से हथियार की नोंक पर 10 लाख की लूट, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र सिंह हैं पंप के संचालक, जांच में जुटी पुलिस

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के कादिरगंज थाना इलाके में सड़क लूट की बड़ी घटना हुई है। जहां एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से 10 लाख रुपए रिवाल्वर की नोंक पर लूट लिया गया। घटना कादिरगंज_कौआकोल पथ पर ओहरी मोड़ के समीप हुई। एक बाइक पर सवार दो की संख्या में रहे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। 


बताया जाता है कि रोह में संचालित देवा फ्यूल स्टेशन के मैनेजर मनोज सिंह पंप पर सेल के 10 रुपए लेकर नवादा आ रहे थे। रूपए एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा करना था। रूपए बाइक की डिक्की में रखा था। 

वे जब ओहरी मोड़ से 500 मीटर आगे कादिरगंज की ओर बढ़े थे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश ने उन्हें रोका और रिवाल्वर भिड़ा दिया। हालात को भांपकर वे बाइक छोड़ शोर मचाते हुए भागने लगे। बाइक सड़क पर ही गिर गई। इस दौरान बदमाश डिक्की से रुपए निकाल रोह की ओर भाग निकले। 


मैनेजर मनोज सिंह भागते हुए कादिरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस निकली लेकिन संवाद प्रेषण तक लुटेरों का अतापता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जिले में चोरी_लूट की बढ़ती घटना से पुलिसिंग सिस्टम पर सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं, नई घटना ने पेट्रोल पंप संचालकों के परेशानी बढ़ा दी है। पंप संचालक आए दिन सुरक्षा की मांग करते रहे हैं।

बता दें कि पेट्रोल पंप जदयू नेता और पूर्व विधायक कौशल यादव के खास पूर्व जिला पार्षद महेंद्र सिंह का है। मैनेजर मनोज सिंह उनके रिश्तेदार हैं। वे ही पंप की देखरेख लंबे अर्से से करते रहे हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष कादिरगंज नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 


No comments