Header Ads

Breaking News

Nawada News : यूथ क्लब के वरीय सदस्य मो. रिजवान का निधन, दी गई श्रद्धांजलि


यूथ क्लब के वरीय सदस्य मो. रिजवान का निधन, दी गई श्रद्धांजलि

नवादा लाइव नेटवर्क।

 नवादा जिले का नामचीन सांस्कृतिक संस्था यूथ क्लब के वरीय सदस्य मो. रिजवान का असामयिक निधन हो गया। निधन से जिले भर के बुद्धिजीवियों एवं संस्कृतिकर्मियों में शोक की लहर व्याप्त है।

रविवार को स्टेशन रोड स्थित होटल शिवम के प्रेक्षागृह में यूथ क्लब की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कृतिकर्मियों ने मो. रिजवान के चित्र पर पष्पंजलि अर्पित की।


 शोक सभा की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता राजीव नयन ने की। जबकि बिहार प्रदेश राजद के महासचिव भाई बिनोद यादव ने शोक संवेदना के साथ माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मो. रिजवान जैसे सर्वग्राह्य संस्कृतिकर्मी के अचानक चले जाने से पूरे समाज को भारी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति असंभव सा लगता है। 

राजीव रंजन ने यूथ क्लब की स्थापना काल से लेकर अबतक रिजवान जी की सक्रियता और समर्पण को शिद्दत के साथ याद किया। मंच संचालन करते हुए संस्था के सचिव मो. रूमी ने उनके यादों से जुड़े कई संस्मरण साझा किया। जिला राजद नेता प्रिन्स तमन्ना ने कहा कि मो. रिजवान जैसे शख्सियत की निगहबानी में समाज बहुत कुछ हासिल कर सकता है। 


विधायक विभा देवी के सुपुत्र और श्री आर के ट्रस्ट के चेयरमैन एकलव्य कुमार ने कहा कि एक लोकधर्मी संस्कृतिकर्मी का चले जाना वास्तव में जिला जवार ही नहीं देश के लिए नुकसान होता है। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व एक मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

 मौके पर लल्लू जी , मोहन जी , शकील साहब , कल्याण जी , शौरभ जी , पवन जी , मोती जी , नवीन जी , मो. इम्तियाज आदि मौजूद थे।


No comments