Header Ads

Breaking News

Nawada News : योगी के मंत्री स्वतंत्र देव पहुंचे नवादा, महा जनसंपर्क यात्रा में हुए शामिल



योगी के मंत्री स्वतंत्र देव पहुंचे नवादा, महा जनसंपर्क यात्रा में हुए शामिल

नवादा लाइव नेटवर्क।

 भारतीय जनता पार्टी नवादा का महा जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम गुरुवार को नवादा नगर से प्रारंभ हुआ और गोविंदपुर विधान सभा क्षेत्र के रोह एक कौवाकोल तक कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 

पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह भी शामिल हुईं।

जनसंपर्क के तहत सबसे पहले नवादा नगर के जेल रोड में वार्ड पार्षद मौजी राम के दरवाजे पर गए। वहां काफी संख्या में मुहल्लावासियों ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल के बारे में विस्तार से बात रखते हुए कहा कि 9 साल में हर दिन हर पल गरीबों के उत्थान के लिए मोदी जी लगे रहे। मोदी सरकार ने गरीबों को अनाज, आयुष्मान भारत , जन धन , उज्जवला योजना , मुद्रा लोन इत्यादि प्रदान किया। जनहित की अन्य योजना के बारे में बताया। मौजी राम ने भी मोदी सरकार के जनहित कार्यों को जमकर सराहा।


इसके बाद काली चौक पर बरनवाल समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष बद्रीनारायण गुप्त के यहां भी पहुँचे। वहां भी जमकर सभी का स्वागत किया गयाा।  

इसके बाद काफिला कन्हाई नगर पहुंचा। जहां गल्ला व्यवसायियों से भी जन संपर्क किया गया। गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज साव ने सभी भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से स्वागत_सम्मान किया। वहां भी मंत्री स्वतंत्र देव एवम विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया। 

इसके बाद जिला अध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में रोह में कार्यक्रम हुआ। जिसमे सैकड़ों लाभार्थियों से मंत्री मिले। फिर रूपो में मां चंडी मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। वहां बालासोर ट्रेन हादसा के मृतक के परिवार के यहां जाकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

 रूपो के बाद कौवाकोल में भी जन सम्पर्क यात्रा हुआ।  मंत्री और कार्यकर्ताओ ने सेखोदेवारा स्थित जयप्रकाश नारायण के आश्रम का भ्रमण किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना , उपाध्यक्ष विजय पांडे , अरविंद कुमार गुप्ता , सतीश कुमार सिन्हा , अभिजीत सिन्हा , प्रेमचंद पटियाला , राधेश्याम चौधरी , तेजस सिन्हा , नगर अध्यक्ष रौशन कुमार आर्य , नंदकिशोर चौरसिया , प्रमोद चौधरी , मनोज कुमार , महेश कुमार फुही इत्यादि मौजूद थे।        

  इसके पूर्वभाजपा का कार्यकर्ताओं के यहां सहभोज कार्यक्रम के तहत आईटी सेल के जिला संयोजक अभिजीत सिन्हा के पटेल नगर आवास पर सहभोज हुआ। जिसमें मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह , विधान पार्षद निवेदिता सिंह जी के साथ जिला अध्यक्ष अनिल मेहता , निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना , अरविंद गुप्ता , विजय पांडे , डॉक्टर विमल बाबू , रणजीत सिन्हा आदि मौजूद रहे।

अभिजीत सिन्हा ने पहले सभी आगंतुको को फूल माला , गुलदस्ता एवम अंग वस्त्र से सम्मनित किया।

No comments