Header Ads

Breaking News

Nagar Nikay Chunav 2023 : हिसुआ में 54.60 और नवादा 64.33 % मतदान हुआ, पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण हुआ मतदान


हिसुआ में 54.60 और नवादा 64.33 % मतदान हुआ, पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण हुआ मतदान

नवादा लाइव नेटवर्क।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2023 के तहत शुक्रवार को नवादा जिले में नगर परिषद नवादा के एक वार्ड और नगर परिषद हिसुआ के 26 वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

  मतदान ईवीएम के माध्यम से कराया गया। 56 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्षी ढ़ंग से हुई। 07ः00 बजे सुबह से 05ः00 बजे शाम तक मतदान हुआ।  नगर परिषद नवादा, वार्ड संख्या-42 के लिए मतदान हुआ।

जिला प्रशासन के द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के लिए 04 स्तरीय दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। विभिन्न मतदान केन्द्रों पर सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, सेक्टर-सह-कलस्टर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। इसके अलावे थाना स्तर पर क्यूआरटी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी। 


  Ddc सह प्रभारी डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी अम्बरीष राहुल ने कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर उपस्थित दंडाधिकारियों और मतदान कर्मियों को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्षी ढ़ंग से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश देते देखे गए।

एसडीएम सदर अखिलेश कुमार और एसडीपओ उपेन्द्र प्रसाद ने भी कई मतदान केन्द्रों क्यू निरीक्षण किया एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश। 

  जिला नियंत्रण कक्ष नवादा लगातार मतदान प्रक्रिया के समय सक्रिय रहा। राजीव रंजन उप निर्वाचन अधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ और इंस्पेक्टर जी यादव लगातार सभी मतदान केंद्रों पर फीडबैक प्राप्त करते रहे। और निष्पक्ष मतदान के लिए लगातार निर्देश दिया गया

      सभी मतदान केन्द्रों पर लोकतंत्र के उत्सवी माहौल में मतदान हुआ। किसी भी मतदान केन्द्र से कोई अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई। मतदान समाप्ति के उपरांत ईवीएम मशीन को सील कर मतगणना स्थल केएलएस काॅलेज नवादा में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ जमा की जा रही है। सभी मतदान केन्द्रों पर पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक पायी गयी। 

सुबह 07ः00 बजे से ही कई मतदान केन्द्रों तक महिलाओं की लंबी-लंबी कतार शांतिपूर्ण ढ़ंग से लग गयी थी। 


अच्छी वोटिंग 

नवादा नगर परिषद के एक वार्ड के लिए हुए मतदान में 64.23% वोटिंग हुआ। जिसमे पुरूष 62.31 महिला 66.33 रहा। 

हिसुआ के लिए कुल  54.60 फीसद वोट पड़ा। जिसमे पुरुष 56.70 महिला 52.50% रहा ।

      मतगणना 11 जून 2023 को 08ः00 बजे प्रातः से केएलएस काॅलेज, नवाद में होगा। विभिन्न पदों की अलग-अलग मतगणना अलग अलग कक्ष में होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 05 स्तरीय दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 

बता दें कि हिसुआ में 26 वार्ड सहित मुख्य और उप मुख्य पार्षद के लिए 126 उम्मीदवार मैदान में थे। सभी की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। यहां के वार्ड 19 में शोभा देवी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। इसी प्रकार नवादा नगर परिषद के वार्ड 42 में कुल 4 उम्मीदवार मैदान में थे। किसके सिर जीत का सेहरा होगा 11 जून को मतगणना के बाद साफ होगा। 

No comments