Header Ads

Breaking News

Nawada News : पुण्यतिथि पर नवादा में श्रद्धा से याद किए गए पूर्व सांसद स्व. रामचंद्र पासवान, रालोजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

 


पुण्यतिथि पर नवादा में श्रद्धा से याद किए गए पूर्व सांसद स्व. रामचंद्र पासवान, रालोजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

नावदा लाइव नेटवर्क। 

 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी नावदा के जिला कार्यालय मथुरा भवन में शुक्रवार 21 जुलाई को दलित सेना के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व समस्तीपुर के पूर्व सांसद जनप्रिय नेता स्व. रामचंद्र पासवान की चौथी पुण्य तिथि श्रद्धा  और विश्वास के साथ मनाई गई। 

इस अवसर पर रालोजपा एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके विनम्र स्वभाव और लगाव को याद किया गया।

 कहा गया कि स्व. पासवान कार्यकर्ताओं से स्नेह पुर्वक मिलते थे और उनका हालचाल लेते थे, वैसा विरले ही देखने को मिलता है। उनके व्यवहार और विचारों का कायल ना सिर्फ रलोजपा और दलित सेना के कार्यकर्ता थे, बल्कि उनके सरल स्वभाव का पूरा देश कायल था।

 इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य व प्रखंड अध्यक्ष/पंचायत अध्यक्ष,दलित सेना के सभी साथी एवं जिला अध्यक्ष/प्रखंड अध्यक्ष,बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल थे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने किया। जबकि संचालन दलित सेना के जिलाध्यक्ष रंजीत पासवान ने किया। इस दुरक्न पवन कुमार पंकज , बसंत पासवान, मुकेश सिंह, भरत सिंह, गुड्डू कुमार, पप्पू सिंह, कमलेश सिंह के अलावे कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने स्व. पासवान के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।

No comments