Header Ads

Breaking News

Crime News : मैजिक पिकअप से लाखों मूल्य का 94 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

  


मैजिक पिकअप से लाखों मूल्य का 94 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

नवादा लाइव नेटवर्क।

उत्पाद पुलिस ने मंगलवार को रजौली समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान लाखों मूल्य का 94 किलो गांजा बरामद की है। एक मैजिक पिकअप वाहन में तहखाना बनाकर गांजा रखा गया था। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

अधीक्षक मद्य निषेध अनिल कुमार आजाद ने बताया कि चेक पोस्ट पर सघन रूप से वाहनों की जांच 24 घंटे की जा रही है। इसी क्रम में झारखंड की ओर से आ रही मैजिक पिकअप वाहन संख्या JH 10 CN 7536 पहुंची। उक्त मालवाहक वहां की सघन जांच के दौरान बनाए गए तहखाना से गांजा की बरामदगी हुई। 1_1 किलोग्राम का कुल 94 पैकेट बरामद हुआ।

देखें वीडियो...


मौके पर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान बिक्रम कुमार पिता लखन सिंह, ग्राम_ बलिया बुजुर्ग, थाना_ अकबरपुर, जिला_ नवादा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि झारखंड के कोडरमा से गांजा लेकर चला था। जिसे नवादा शहर के सद्भावना चौक पर पहुंचना था। 

उत्पाद पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा किसे सौंपा जाना था। नशे की इस तस्करी में और कौन_कौन लोग शामिल हैं।

बता दें कि चेक पोस्ट पर सघन जांच के दौरान शराब के साथ ही गांजा की बरामदगी होती रहती है। बहरहाल, उत्पाद पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। 


 

No comments